

एमएस धोनी अपने खेल के अलावा अपने हेयरस्टाइल को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। इसी बीच, मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से उन्होंने नया हेयरकट लिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।
धोनी का नया हेयरस्टाइल (सोर्स- इंस्टाग्राम)
New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ अपनी शानदार कप्तानी और शांत मिजाज के लिए नहीं, बल्कि अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। चाहे वह मैदान पर हो या मैदान के बाहर, धोनी का लुक और हेयरस्टाइल हमेशा ट्रेंड में रहता है। अब एक बार फिर उन्होंने अपनी हेयरस्टाइल से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दी है। 44 साल की उम्र में धोनी का नया हेयरकट और दाढ़ी वाला लुक वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद यंग और डैशिंग दिखाई दे रहे हैं।
धोनी ने इस बार बॉलीवुड के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम से नया हेयरकट लिया है। आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें धोनी स्पाइकी हेयरकट और हल्की दाढ़ी के साथ दिख रहे हैं। ब्लैक टी-शर्ट और स्टाइलिश चश्मे में धोनी किसी साउथ सुपरस्टार से कम नहीं लग रहे।
तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, “आप बहुत यंग लग रहे हैं।” एक यूजर ने लिखा, “धोनी अभी भी सुपरस्टार हैं, उनका हर लुक आइकॉनिक है।”
एमएस धोनी हमेशा से अपने हेयरस्टाइल को लेकर एक्सपेरिमेंट करते आए हैं। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने लंबे बालों से सभी को हैरान कर दिया था, जिसे बाद में गोल्डन कलर भी कराया। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद वह गंजे हो गए थे, जो आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार लुक्स में से एक माना जाता है। इसके बाद कभी छोटे बाल, तो कभी अंडरकट, हर बार धोनी के हेयरस्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा है। धोनी न सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि समय के साथ खुद को लगातार अपडेट भी करते रहते हैं। IPL हो या कोई बड़ा इवेंट, धोनी कभी भी अपने लुक से समझौता नहीं करते।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एमएस धोनी ने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया था। इसके बाद वह इन दिनों अपने होमटाउन रांची में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में 7 जुलाई को धोनी ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।