हिंदी
एमएस धोनी (Img: Internet)
New Delhi: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारत को खिताब को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, इस टूर्नामेंट से पहले एमएस धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीसीसीआई उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में शामिल करने का विचार कर रहा है।
दरअसल, बीसीसीआई प्लान कर रहा है कि एमएस धोनी एक बार फिर टीम इंडिया के लिए मेंटर के रूप में काम कर सकते हैं। हालांकि, ये प्लान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हो सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई ने इसके लिए उन्हें ऑफर भी दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि एमएस धोनी इससे पहले 2021 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के मेंटर बने थे, जब रवि शास्त्री टीम के मुख्य कोच थे। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने धोनी को मेंटर बनने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन यह निश्चित नहीं है कि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे या नहीं।
बीसीसीआई ने बताया कि धोनी की मेंटरशिप भारतीय टीम के भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है, खासकर अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को दिशा देने में। हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि धोनी इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी और गौतम गंभीर की सोच में अंतर हो सकता है। 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में धोनी की मेंटरशिप के बावजूद भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी, जो धोनी के लिए एक निराशाजनक परिणाम था।
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग को अलविदा कह सकते हैं। 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद आईपीएल का अगला सीजन शुरू होगा, और धोनी की यह विदाई भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी घटना हो सकती है। फिलहाल, धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, और उनकी मौजूदगी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
एमएस धोनी (Img: Internet)
एमएस धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान बहुत बड़ा है, खासकर 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी कप्तानी में। उस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। फिर 2014 में भी धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचने में सफलता पाई थी, हालांकि उस बार भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
Location : New Delhi
Published : 30 August 2025, 5:49 PM IST
Topics : BCCI Cricket News MS Dhoni t20 world cup 2026 Team India