Site icon Hindi Dynamite News

धोनी परिवार ने किए दिउड़ी मां के दर्शन; साक्षी जो न कर सकीं, वो किया बेटी जीवा ने- देखें VIDEO

धोनी परिवार का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मां साक्षी से नारियल नहीं फूटता है, लेकिन बेटी जीवा नारियल को बड़े आसानी से फोड़ देती हैं। जिसे देखकर धोनी और साक्षी काफी खुश होते हैं।
Post Published By: Mrinal Pathak
Published:
धोनी परिवार ने किए दिउड़ी मां के दर्शन; साक्षी जो न कर सकीं, वो किया बेटी जीवा ने- देखें VIDEO

Ranchi: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने परिवार संग झारखंड के दिउड़ी गांव में स्थित माता दिउड़ी के दर्शन करने पहुंचे। इस 700 साल पुनाने मंदिर में धोनी की बेटी ने वो कर दिखाया, जो उनकी मां साक्षी भी नहीं कर पाईं।

धोनी परिवार ने लिया मां दिउड़ी का आशीर्वाद

माता दिउड़ी का मंदिर उस 700 साल पुरानी मूर्ति के लिए विख्यात है, जिसकी 16 भुजाएं हैं। इस मंदिर में धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ माथा टेका। इस दौरान साक्षी नरियल नहीं फोड़ पाईं, लेकिन जिवा ने अपना दम दिखाते हुए नारियल फोड़ दिया।

साक्षी नहीं फोड़ पाईं नारियल

सोशल मीडिया पर धोनी परिवार का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की टीशर्ट पहने धोनी ने पहले नारियर फोड़कर मां दिउड़ी से आशीर्वाद लिया। उसके बाद साक्षी ने नारियल फोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फोड़ नहीं पाई, जिसके बाद धोनी ने उनके हाथ से लेकर नारियल फोड़ दिया।

जीवा को देख खुश हुए साक्षी-धोनी

उसके बाद बेटी जीवा धोनी की बारी आई नारियल फोड़ने की। उन्होंने कमाल कर दिखाया। जीवा ने बड़े आसानी से नारियल फोड़ दिया। जिसे देखकर पापा धोनी और मां साक्षी काफी खुश हुएं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है।

सफल कप्तानों में से एक हैं धोनी

धोनी का नाम भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे ज़्यादा आईसीसी ट्रॉफ़ी जीती हैं, जिनमें 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। ‘थाला’ भले ही मीडिया से दूर रहने की कोशिश करते हों, लेकिन संन्यास के सालों बाद भी प्रशंसकों के बीच उनका क्रेज़ कम नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: ‘करो या मरो’ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ मैच से बाहर

2026 IPL में खेलेंग धोनी?

जानकारी के लिए बता दें कि एमएस धोनी आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते हुए दिखाई दिए हैं। इस साल उन्होंने सीएसके की कप्तानी भी की। हालांकि, टीम ने इस साल सबसे खराब प्रदर्शन किया है। फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं है कि वह 2026 के आईपीएल से पहले संन्यास लेंगे या नहीं। लेकिन, फैंस उन्हें एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाते हुए देखना चाहेंगे।

Exit mobile version