हिंदी
IPL 2026: ऑरेंज कैप रेस (Source: Google)
New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का लीग चरण अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसके साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली 'ऑरेंज कैप' (Orange Cap) की जंग भी बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस (GT) की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर इतिहास दोहराया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी लगातार दूसरे सीजन में लीग स्टेज के अंत में टॉप-5 बल्लेबाजों में अपना दबदबा बनाए हुए है।
लेकिन कहानी सिर्फ गुजरात के इन दो दिग्गजों तक सीमित नहीं है। एक तरफ जहां विराट कोहली का सालों पुराना कंसिस्टेंसी का राज इस सीजन भी सर चढ़कर बोल रहा है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेनरिक क्लासेन और युवा सनसनी अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से लगातार सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल की जोड़ी वरदान साबित हुई है। इस सीजन में भी दोनों बल्लेबाजों ने अपनी कंसिस्टेंसी से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं।
साई सुदर्शन (नंबर 1): सुदर्शन इस समय 13 मैचों में 554 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं।
शुभमन गिल (नंबर 2): कप्तान शुभमन गिल अपने जोड़ीदार से सिर्फ 2 रन पीछे हैं। गिल ने 12 पारियों में 160.46 के शानदार स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए हैं।
यह लगातार दूसरा सीजन है जब इन दोनों बल्लेबाजों ने एक साथ लीग स्टेज के अंत में टॉप-5 रनवीरों में अपनी जगह पक्की कर अपनी क्लास साबित की है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए सीजन बदलते हैं, लेकिन रन बनाने की उनकी भूख कभी कम नहीं होती। इस सीजन में भी कोहली ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए आरसीबी के लिए लगातार कंसिस्टेंट प्रदर्शन किया है।
पंजाब के लाडोवाल टोल पर किसानों का प्रदर्शन, आखिर क्यों आधे घंटे तक थम गई गाड़ियों की रफ्तार?
कोहली ने अब तक खेले 12 मैचों में 53.78 की बेमिसाल औसत और 165.75 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए हैं, जिसमें एक नाबाद शतकीय पारी (105*) भी शामिल है। ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद कोहली अब भी रेस में पूरी तरह बने हुए हैं।
प्रयागराज: गंगा नदी में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, तीन घंटे तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
इस रेस में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का जलवा भी साफ देखने को मिल रहा है। टीम के दो धुरंधर टॉप-5 में शामिल हैं।
हेनरिक क्लासेन (नंबर 3): मिडिल ऑर्डर में आकर मैच का पासा पलटने वाले हेनरिक क्लासेन ने अपनी इम्पैक्टफुल पारियों के दम पर 12 मैचों में 50.80 की औसत से 508 रन कूट दिए हैं। मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालना और तेजी से रन बनाना उनकी ताकत रही है।
अभिषेक शर्मा (नंबर 5): युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा इस सीजन में सबसे तेजी से पायदान चढ़ने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। अभिषेक ने 12 मैचों में 481 रन बनाए हैं, लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात उनका 209.13 का अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट है। सीजन में एक नाबाद शतक (135*) ठोककर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे आने वाले समय के बड़े सुपरस्टार हैं।
Location : New Delhi
Published : 17 May 2026, 2:04 PM IST