
एमएस धोनी (Img: Internet)
Chennai: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच संभावित ट्रेड की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो सकते हैं। इसके बदले राजस्थान की नजर रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन जैसे खिलाड़ियों पर है। इस संभावित ट्रेड के पीछे दोनों टीमों की रणनीतियां और कप्तानी विकल्पों पर ध्यान केंद्रित है। लेकिन, इसी बीच अब खबर एमएस धोनी के संन्यास की भी आ गई है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2026 आईपीएल एमएस धोनी का आखिरी सीज़न हो सकता है। कैफ ने कहा कि यह संभव है कि धोनी बीच सीज़न में ही टूर्नामेंट से हट जाएं। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर संन्यास की पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके शब्दों से संकेत स्पष्ट हैं कि यह धोनी के करियर का अंतिम आईपीएल हो सकता है।
एमएस धोनी (Img: Internet)
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर चर्चा करते हुए कहा कि एमएस धोनी चाहते हैं कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ें। उनके आने से टीम की कप्तानी सुरक्षित हाथों में जा सकती है। 2022 में सीएसके ने रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन जडेजा की कप्तानी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। जडेजा की कप्तानी में टीम ने आठ मैचों में केवल एक ही जीत दर्ज की थी। संजू के आने से टीम में अनुभव और नेतृत्व क्षमता दोनों का संतुलन बन सकता है।
यह भी पढ़ें- IPL 2026 की मिनी ऑक्शन की डेट आई सामने! जानें कब और कहां होगी नीलामी?
मोहम्मद कैफ ने कहा, "दोनों खिलाड़ी संजू और धोनी ने 2008 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। अगर यह ट्रेड होता है, तो यह धोनी का आखिरी सीज़न हो सकता है। संभव है कि वह बीच सीज़न में ही आईपीएल छोड़ दें। अगर संजू टीम और प्रबंधन के साथ तालमेल बिठा लेते हैं, तो धोनी उन्हें कप्तानी सौंप सकते हैं।"
यह भी पढ़ें- दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम होगा ध्वस्त! ये है खेल मंत्रालय की बड़ी प्लानिंग
फिलहाल रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। उन्हें 2024 सीज़न में टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, उनके नेतृत्व में टीम दोनों बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। इस संदर्भ में, संजू सैमसन के संभावित आने से कप्तानी का विकल्प और टीम की रणनीति पर असर पड़ सकता है।
Location : Chennai
Published : 10 November 2025, 6:45 PM IST
Topics : Chennai Super Kings Cricket News IPL 2026 MS Dhoni