
भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Img: Google)
Dambulla: भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ। मेजबान श्रीलंका-ए ने भारत-ए को 9 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। निर्धारित 50 ओवर में दोनों टीमों ने 265-265 रन बनाए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर तक पहुंचा।
सुपर ओवर में ब्ल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने पहली गेंद पर 2 रन बनाया, दूसरी गेंद वाइड हो गई और दूसरी गेंद पर फिर 1 रन बनाया, तीसरी गेंद पर 1 ही रन जुटा सकी। लेकिन चौथी गेंद पर 3 रन श्रीलंका ने बनाए। पांचवीं गेंद पर श्रीलंका के अविष्का फर्नानंडों ने छक्का जड़ के श्रीलंका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। छठी गेंद पर श्रीलंका ने 2 रन बनाए लेकिन गेंद नौ बॉल हो जाने से उसे एक और रन मिला जिससे उसका स्कोर 17 रन हो गया। अंतिम गेंद पर श्रीलंका के बल्लेबाज एक ही रन जुटा सके और उनका स्कोर 18 रन हो गया। जवाब में भारतीय बल्लेबाज अपने नाम के अनुरूप बल्लेबाजी नहीं कर सके। वैभव सूर्यवंशी अपनी प्रतिभा नहीं दिखा सके जिससे भारती की टीम पूरे ओवर में 9 रन ही जुटा सकी जिससे उसे 9 रन से परास्त होना पड़ा।
FIFA 2026 मैच ड्रॉ के बाद हकीमी ने नेमार को गले लगाकर दी अपनी जर्सी, वीडियो वायरल
टॉस जीतकर श्रीलंका-ए ने पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया। भारत-ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार बने। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए, लेकिन साहन अराचिगे ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।
इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। गायकवाड़ 42 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा 32 गेंदों में 23 रन ही बना सके। मध्यक्रम में आयुष बदोनी (15) और निशांत सिंधु (6) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। निचले क्रम में विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए की वापसी कराई। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 104 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सूर्यांश शेडगे ने 66 गेंदों पर 72 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं, विप्रज निगम ने 49 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 51 रन बनाए। भारत-ए की टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई।
266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका-ए ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर मुकाबला बराबरी पर समाप्त किया। भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश की, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अंत तक हार नहीं मानी और स्कोर बराबर कर दिया।
Location : Dambulla
Published : 15 June 2026, 8:08 PM IST