
प्रतीकात्मक छवि (Source Internet)
New Delhi: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की Test Series का पहला मुकाबला गाले में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच के चौथे दिन Team India ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है। फिलहाल Sri Lanka Cricket Team इस लक्ष्य का पीछा कर रही है और मुकाबले में उसकी वापसी होती नजर नहीं आ रही जड़ेजा ने साझेदारी तोड़ते हुए लंका को पांचवा झटका दे दिया है।
भारत के गेंदबाजों ने शुरुआत में श्रीलंका को दबाव में ला दिया था, लेकिन इसके बाद Dhananjaya de Silva और Sonal Dinusha ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दोनों बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ भारतीय गेंदबाजों का सामना किया और अपनी टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की। सोनल दिनुषा ने भी धनंजय डी सिल्वा की तरह अपना Half Century पूरा कर लिया है।
एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना चुकी है, लेकिन श्रीलंका के मध्यक्रम बल्लेबाजों की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया है।
धनंजय डी सिल्वा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर पूरी तरह सेट नजर आ रहे हैं, जिससे भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
ताजा स्थिति के मुताबिक श्रीलंका का स्कोर 142 रन पर 4 विकेट है और टीम जीत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। भारत को अब इस साझेदारी को तोड़ना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि दोनों बल्लेबाजों के टिके रहने से मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल सकता है।
पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल बेहद रोमांचक हो गया है। India vs Sri Lanka 1st Test में जहां भारत 372 रन के लक्ष्य के साथ मजबूत स्थिति में था, वहीं अब श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शानदार संघर्ष दिखाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।
अब सबकी नजरें भारतीय गेंदबाजों पर हैं कि क्या वे इस साझेदारी को तोड़कर टीम इंडिया को जीत दिला पाते हैं या फिर श्रीलंका ऐतिहासिक रन चेज की ओर बढ़ता है।
Location : New Delhi
Published : 19 August 2026, 11:19 AM IST
Topics : Dhananjaya de Silva Fifty IND vs SL Test Match India Sri Lanka Test Series India vs Sri Lanka 1st Test Team India