
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच (Img: X)
Chennai: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा एक दिवसीय मुकाबला 20 जून को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम तीसरा मैच भी जीत कर क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान में उतरेगी जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अंतिम मुकाबला जीत कर सीरीज में अपनी लाज बचाना चाहेगी।
भारतीय समयानुसार 20 जून को मैच 1.30 बजे से खेला जाएगा। शुरुआती दोनो मैच शुभमन गिल के नेतृत्व में भारत ने 7 विकेट और 170 रन से जीता। एच. शाहिदी के नेतृत्व में मेहमान टीम अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पूरा जोर लगाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि तापमान 40 डिग्री के आसपास होगा जिससे खिलाड़ियों को खासी परेशानी होगी। जबकि मौसम साफ रहने की उम्मीद है। शाम के सत्र में तापमान गिरकर 33 डिग्री तक आ सकता है।
भारत: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, के एल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार।
अफगानिस्तान: आर गुरबाज, इब्राहिम जादरान, एस अटल, रहमत शाह, एच शाहिदी, मो. नबी, अजमुतुल्ला उमरजई, राशिद खान, जियाउर रहमान, अल्लाह गजनफर और मो. सलीम।
Location : New Delhi
Published : 19 June 2026, 8:19 PM IST