आशिक हो तो हार्दिक पंड्या जैसा: Ex-Wife को 4 करोड़ और गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की 1.7 करोड़ रुपये की कार

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने बीते 40 दिनों में करोड़ों रुपये खर्च कर अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल की झलक दिखाई। उन्होंने एक्स वाइफ, बेटे और गर्लफ्रेंड को महंगी कारें गिफ्ट कीं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 30 March 2026, 4:40 PM IST

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन और आईपीएल 2026 में दमदार खेल के बीच हार्दिक ने बीते 40 दिनों में जिस तरह करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, उसने फैंस को हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ खुद पर ही नहीं, बल्कि अपने करीबियों पर भी खुलकर पैसा लुटाया है।

एक्स वाइफ और बेटे को दिया खास तोहफा

22 फरवरी को हार्दिक ने अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य को करीब 4 करोड़ रुपये की लग्ज़री कार लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की। शोरूम में कार डिलीवरी के दौरान दोनों की खुशी देखने लायक थी। तलाक के बावजूद हार्दिक और नताशा अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं, जिसकी झलक अक्सर स्टेडियम में भी देखने को मिलती है।

हार्दिक पंड्या ने Ex Wife-बेटे को दी को 4 करोड़ की कार

खुद के लिए खरीदी सुपरफास्ट फरारी

इसके बाद 15 मार्च को हार्दिक ने खुद के लिए 12 करोड़ रुपये की शानदार Ferrari 12Cilindri खरीदी। इस सुपरकार की स्पीड 340–350 किमी/घंटा तक बताई जाती है। हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ इस कार में राइड भी ली, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।

मैदान के पीछे काम करने वालों को भी दिया सम्मान

हार्दिक सिर्फ लग्ज़री लाइफ ही नहीं जीते, बल्कि समाज सेवा में भी आगे रहते हैं। 25 मार्च को उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ के करीब 12 लोगों को 10-10 लाख रुपये दान किए। बताया जाता है कि वर्ल्ड कप की तैयारी के दौरान स्टाफ को देर रात तक काम करना पड़ता था, जिसके लिए हार्दिक ने उन्हें इनाम देने का वादा किया था।

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की मर्सिडीज

29 मार्च को हार्दिक ने अपनी लेडीलव माहिका शर्मा को 1.7 करोड़ रुपये की Mercedes-Benz V-Class गिफ्ट की। इस लग्ज़री एमपीवी को देश की सबसे शानदार गाड़ियों में गिना जाता है। नई कार के साथ दोनों ने तस्वीरें भी क्लिक कराईं, जो फैंस को खूब पसंद आईं।

हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट की 1.7 करोड़ रुपये की कार

पहले से ही शानदार कार कलेक्शन

कारों के शौकीन हार्दिक पंड्या के पास पहले से ही कई लग्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं। उनके कलेक्शन में Rolls-Royce Phantom, Lamborghini Huracan EVO, Lamborghini Urus, Mercedes-AMG G63 और Range Rover Vogue जैसी शानदार कारें शामिल हैं।

फैंस बोले- दिल से भी अमीर हार्दिक

हार्दिक पंड्या का ये अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जहां एक तरफ वह मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अपने करीबियों और जरूरतमंदों पर दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें सिर्फ एक स्टार क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि “दिल का अमीर” भी बता रहे हैं।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 30 March 2026, 4:40 PM IST