
ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी (सोर्स-गूगल)
New Delhi: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साल 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी तय हो गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने क्रिकेट को आधिकारिक रूप से ओलंपिक खेलों में शामिल कर लिया है। यह मुकाबले T20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जो इस खेल का सबसे रोमांचक और लोकप्रिय प्रारूप है।
क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन पोमोना शहर में
ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के मैच अमेरिका के पोमोना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो लॉस एंजेलिस से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है। मुकाबलों की शुरुआत 12 जुलाई 2028 से होगी, जबकि पुरस्कार विजेताओं के लिए मेडल मैच 20 और 29 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया है कि 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा, जबकि बाकी दिनों में डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेले जाएंगे।
Big news!🚨
We're celebrating being exactly three years out from the 2028 Olympic Games by sharing the OFFICIAL OLYMPIC COMPETITION SCHEDULE! From where the first medal will be awarded to action-packed days that already have us cheering, this schedule is the first step in… pic.twitter.com/8rgSjFwlgQ
— LA28 (@LA28) July 14, 2025
6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
इस ऐतिहासिक वापसी में पुरुषों और महिलाओं की कुल 6-6 टीमें भाग लेंगी। यानी कुल मिलाकर 12 टीमें मैदान में उतरेंगी और हर टीम के पास 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड होगा। इस हिसाब से कुल 180 खिलाड़ी T20 प्रारूप में इस वैश्विक आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
क्रिकेट की ओलंपिक में 124 साल बाद वापसी
ओलंपिक में क्रिकेट को इससे पहले केवल एक बार 1900 में पेरिस ओलंपिक में शामिल किया गया था। उस समय केवल दो टीमें ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने मुकाबला खेला था, जिसमें ब्रिटेन ने जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद से क्रिकेट को ओलंपिक में दोबारा कभी शामिल नहीं किया गया था। अब 124 वर्षों बाद क्रिकेट की वापसी ने खेल जगत में उत्साह भर दिया है।
The LA28 Paralympic venue plan is here–and now we know where you'll be watching from! 👀 In 2028, the Paralympic Games are making their Los Angeles debut, marking an exciting first for the city and Movement.
Read full release here: https://t.co/mzItH7jZo7@Paralympics | #LA28 pic.twitter.com/OZEFrp3Umv
— LA28 (@LA28) June 3, 2025
अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता में बढ़ोतरी
हाल ही में संपन्न 2024 T20 वर्ल्ड कप को अमेरिका और वेस्टइंडीज ने मिलकर होस्ट किया, जिसमें ग्रैंड प्रेयरी, लॉडरहिल और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में कई मैच खेले गए। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि अमेरिका में भी क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी एक सही और रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
IOC ने पांच नए खेलों को दी हरी झंडी
क्रिकेट के अलावा IOC ने ओलंपिक 2028 में बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्सेस) और स्क्वैश को भी शामिल करने की मंजूरी दी है। लॉस एंजेलिस की मेयर कैरेन बास ने कहा, "जब दुनिया इन खेलों के लिए यहां आएगी, तो हम ऐसा आयोजन करेंगे जो सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायक होगा।"
Location : New Delhi
Published : 16 July 2025, 1:10 PM IST
Topics : Cricket America Cricket Olympics Schedule Men Women Cricket Olympics Olympics 2028 Cricket T20 Format Olympics