T20 World Cup 2026 के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर में बजेगी शहनाई, जानें किस तारीख को सपा सांसद के साथ लेंगे 7 फेरे

क्रिकेटर Rinku Singh और सपा सांसद Priya Saroj की शादी जून में काशी में होगी। शादी की तारीख दो बार टल चुकी थी, लेकिन अब IPL खत्म होने के बाद फाइनल डेट तय हुई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 9 February 2026, 9:48 AM IST

Varanasi: क्रिकेट और राजनीति का मेल आने वाले जून में देखने को मिलेगा। क्रिकेटर Rinku Singh और सपा सांसद Priya Saroj इसी साल जून में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी वाराणसी में तय हुई है। पिछले साल 8 जून को लखनऊ में दोनों की रिंग सेरेमनी हुई थी और तब से फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शादी की तारीख दो बार टली, अब जून फिक्स

शादी की शुरुआत नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन तारीख तय नहीं हो पाई। फिर फरवरी 2026 में डेट तय हुई, लेकिन T-20 वर्ल्ड कप और IPL की व्यस्तताओं के चलते अब इसे जून के लिए शेड्यूल किया गया है। Rinku के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि शादी के लिए पहले 11 और 12 जून पर चर्चा हुई थी, लेकिन IPL फाइनल की व्यस्तताओं को देखते हुए नई तारीख तय करनी पड़ी। IPL 26 मार्च से 31 मई के बीच है और Rinku के फ्री होने के बाद ही शहनाई बजेगी।

मरून लहंगा में किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी IAS कृतिका मिश्रा, IAS अंकुर त्रिपाठी के साथ लिए 7 फेरे

राजनीति के बीच गेस्ट लिस्ट का ध्यान

शादी में Rinku Singh की तरफ से परिवार और कुछ खास रिश्तेदारों के अलावा ज्यादा लोगों को नहीं बुलाया जाएगा। कुल मिलाकर सिर्फ 10-12 लोग शामिल होंगे। दरअसल, दूल्हा पक्ष के कई करीबी भाजपा से जुड़े हैं जबकि दुल्हन सपा सांसद हैं। इसलिए न्योता देने में बहुत सोच-विचार किया गया।

रिंग सेरेमनी में VIP मौजूदगी

8 जून 2025 को लखनऊ में हुई रिंग सेरेमनी में 300 से ज्यादा वीआईपी गेस्ट शामिल हुए थे। इसमें सपा नेता अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, शिवपाल यादव और इकरा हसन के साथ BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। वहीं Rinku के संरक्षक अर्जुन सिंह फकीरा भाजपा झंडा लगी गाड़ी से पहुंचे थे, जिस पर सपा खेमे ने आपत्ति जताई थी।

गंगा एक्सप्रेसवे बना मौत वाला हाईवे: तेज रफ्तार कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, ऑन द स्पॉट 4 की मौत

Rinku और Priya की लव स्टोरी

Rinku और Priya की मुलाकात लगभग दो साल पहले हुई थी। IPL 2023 में Rinku ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लगातार 5 छक्के लगाकर जीत दिलाई। उसी समय एक सीनियर क्रिकेटर की शादी में Priya से उनकी मुलाकात हुई और बातचीत शुरू हुई। Priya ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA-LLB किया है।

Priya और Rinku का बैकग्राउंड

Priya Saroj वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। मात्र 25 साल की उम्र में उन्होंने लोकसभा चुनाव जीतकर भाजपा के बीपी सरोज को हराया। Rinku Singh के पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। Rinku ने शुरू में बाइक पर सिलेंडर डालकर घर-होटलों में डिलीवरी की, और उसी दौरान क्रिकेट खेलते रहे। अब IPL के फाइनल खत्म होने के बाद फैंस को उम्मीद है कि जून में शादी की खुशियों का जश्न काशी और अलीगढ़ में देखने को मिलेगा।

Location : 
  • Varanasi

Published : 
  • 9 February 2026, 9:48 AM IST