2027 के वनडे वर्ल्ड कप मद्देनजर BCCI का बड़ा दांव, अजित अगरकर को एक्सटेंशन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए रिन्यू कर दिया है। यह फैसला 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अगरकर की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे चयन प्रक्रिया में निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 19 April 2026, 1:27 PM IST

New Delhi: जैसे कोई टीम शानदार फॉर्म में हो और कप्तान को बीच सीरीज में बदलना रिस्की हो जाए, ठीक वैसा ही फैसला अब BCCI ने लिया है। टीम इंडिया के “सेलेक्शन कप्तान” अजित अगरकर पर बोर्ड ने फिर भरोसा जताया है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप की बड़ी पारी को ध्यान में रखते हुए उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए रिन्यू कर दिया गया है। साफ है जब टीम जीत रही हो, तो प्लेइंग इलेवन से छेड़छाड़ नहीं की जाती।

BCCI का बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को जून 2027 तक के लिए रिन्यू कर दिया है। यह सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि एक लंबी रणनीति का हिस्सा है। दरअसल, 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। अगले साल अक्टूबर-नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में बोर्ड नहीं चाहता कि टीम चयन में कोई बड़ा बदलाव किया जाए।

IPL में नया विवाद: चिन्नास्वामी के डीजे पर क्यों भड़की चेन्नई की टीम? ‘डोसा-इडली-सांभर’ को लेकर BCCI से शिकायत

शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

अगरकर का कार्यकाल अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ था और मार्च 2026 तक के उनके रिकॉर्ड पर नजर डालें तो तस्वीर बेहद शानदार दिखती है। इस दौरान टीम इंडिया ने चार ICC टूर्नामेंट के फाइनल खेले और उनमें से तीन में जीत हासिल की। इनमें दो टी20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। लगातार बड़े टूर्नामेंट्स में पहुंचना और जीतना किसी भी चयन समिति के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

खुद नहीं मांगा एक्सटेंशन

इस पूरे फैसले में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई कि अजित अगरकर ने खुद कभी एक्सटेंशन की मांग नहीं की। BCCI के एक वरिष्ठ सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि चयनकर्ता अधिकतम चार साल तक ही काम कर सकता है, इसलिए तकनीकी रूप से यह एक्सटेंशन नहीं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट रिन्यूअल है।

मुंबई के होटल में BCCI ब्रॉडकास्टर की संदिग्ध मौत, पोस्टमॉर्टम का इंतजार; पढे़ं पूरी खबर

2027 वर्ल्ड कप पर नजर

अब पूरा फोकस 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। BCCI का साफ मानना है कि अगर टीम को एक मजबूत दावेदार बनाना है तो चयन प्रक्रिया में स्थिरता बेहद जरूरी है। अगरकर के बने रहने से टीम को एक लंबी योजना के तहत तैयार किया जा सकेगा। खिलाड़ियों की पहचान, उनकी भूमिका और टीम कॉम्बिनेशन पर लगातार काम किया जाएगा। इससे टीम में अनिश्चितता कम होगी और प्रदर्शन बेहतर होगा।

Location :  New Delhi

Published :  19 April 2026, 1:27 PM IST