
भारत ने श्रीलंका को 117 रन से हरायाठे(Img- Pinterest)
New Delhi: एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मंगलवार को निस्शिन के कोरोogi स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 117 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने महिला क्रिकेट में लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए। यह एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों पर 79 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने डेथ ओवर्स में 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।
भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि मंधाना ने अपनी पारी में सात छक्के जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया।
अब आसान होगी मां बनने के बाद महिला क्रिकेटर्स की वापसी, जानिये क्या है ICC का बड़ा बदलाव
शेफाली के आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं। उन्होंने 17 गेंदों में 19 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद स्मृति मंधाना भी 79 रन बनाकर आउट हो गईं। हालांकि, ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरते हुए भारत को 216 रन तक पहुंचा दिया।
217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापथु ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए। भारत ने 117 रन से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।
इस स्वर्ण पदक के साथ एशियाई खेल 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या सात हो गई है। इससे पहले भारत ने शूटिंग में पांच और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एक पदक जीता था। महिला क्रिकेट का गोल्ड भारत का इन खेलों में पहला स्वर्ण पदक है।
भारतीय महिला टीम ने पिछली बार 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जिसका आयोजन 2023 में हांगझोउ में हुआ था। 2026 में श्रीलंका को हराकर भारत ने अपना खिताब बरकरार रखा और महिला क्रिकेट में लगातार दूसरी बार एशियाई खेलों का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
Location : New Delhi
Published : 22 September 2026, 1:57 PM IST