

अभिमन्यु मिश्रा ने 16 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हराकर 33 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वे अमेरिका के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं और कम उम्र में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
अभिमन्यु मिश्रा और डी गुकेश (Img: Internet)
Uzbekistan: शतरंज की दुनिया में फिलहाल अभिमन्यु मिश्रा का नाम सबसे ज़्यादा सुर्खियों में है। 16 साल की उम्र में उन्होंने 2025 के FIDE ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को कड़ी टक्कर देते हुए हार का सामना कराया। पांच राउंड तक चले इस मुकाबले में 61 चालों के बाद मिश्रा ने बाजी मारी और सबसे कम उम्र में किसी विश्व चैंपियन को हराने वाले खिलाड़ी बन गए। इस जीत ने 33 साल पुराने गाता कामस्की के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। अब सवाल उठता है कि आखिर ये अभिमन्यु मिश्रा कौन हैं?
अभिमन्यु मिश्रा ने गुकेश को हराने के बाद कहा, "इस जीत की अहमियत अलग है, यह मेरी पिछली जीतों जैसी क्लीन नहीं थी। टूर्नामेंट उम्मीद से बेहतर चल रहा है। अगर मैं अपनी यही फॉर्म बनाए रखता हूं तो मुझे जीतने का अच्छा मौका मिलेगा। मैंने कल प्राग के खिलाफ कुछ गलतियां भी कीं, लेकिन मुझे अपने आप को कमजोर महसूस नहीं हुआ। मैं खुद को उनके बराबर मानता हूं।"
अभिमन्यु मिश्रा का जन्म 5 फरवरी 2009 को अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ था। केवल ढाई साल की उम्र में उनके पिता ने उन्हें शतरंज के बारे में बताया था, जिसके बाद उनका यह खेल के प्रति जुनून शुरू हुआ। 2021 में अभिमन्यु सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनकर चेस जगत में अपनी जगह बना चुके थे। वह अमेरिका की ओर से खेलते हैं और देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर्स में गिने जाते हैं। डी गुकेश को हराकर उन्होंने फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
अभिमन्यु मिश्रा (Img: Internet)
अभिमन्यु ने महज 7 साल, 6 महीने और 22 दिनों की उम्र में 2000 USCF रेटिंग हासिल कर इतिहास रच दिया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड ग्रैंडमास्टर एवंडेर लियांग के नाम था। जून 2024 तक वे सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर भी थे, जो उन्होंने 2019 में केवल 10 साल की उम्र में हासिल किया था। अभिमन्यु के नाम कई कम उम्र में शतरंज के रिकॉर्ड हैं, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाते हैं।