हिंदी
तकनीकी खराबी से हड़कंप,
Kolkata News: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक जाने वाला थाई लायन एयर का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया। विमान में 130 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक बोइंग 737 विमान में फ्लैप की समस्या थी, जिसके कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। एक के बाद एक उड़ानें रद्द होने की खबरों ने हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक जाने वाला थाई लायन एयर का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया। एक के बाद एक उड़ानें रद्द होने की खबरों ने हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।
तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला एक विमान, जिसे बैंकॉक जाना था, तकनीकी खराबी के कारण पार्किंग स्टैंड पर वापस लौट आया। अधिकारियों ने बताया कि 130 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों के साथ थाई लायन एयर का एक विमान शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया और बाद में उसे पार्किंग बे में खड़ा कर दिया गया।
बोइंग 737 नई पीढ़ी के विमान में फ्लैप से जुड़ी समस्या
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उड़ान को पूरे दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। बोइंग 737 नई पीढ़ी के विमान में फ्लैप से जुड़ी समस्या आ गई थी और उसे वापस पार्किंग में लाया गया, जिसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विमान में फ्लैप उड़ान भरने और उतरने दोनों के दौरान बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि यात्री उड़ान रद्द होने से नाखुश थे और कई यात्रियों ने एयरलाइन कर्मचारियों पर अपना गुस्सा भी निकाला। एयरलाइन के एक अधिकारी के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए उड़ान को दिन भर के लिए रद्द कर दिया गया।
गौरतलब है कि अभी बीते कुछ दिन पहले अहमदाबाद विमान हदसे में कई लोग की जान चली गई थी। इस हादसे नें सब को झंखझोर कर रख दिया था। ऐसे में अब विमान को लेकर ऐसी कोई खबर सामने आती है तो बड़ा सवाल सुरक्षा को लेकर उठता है।
Location : Kolkata
Published : 5 July 2025, 6:00 PM IST
No related posts found.