Peacock Feather Vastu: क्या आप जानते हैं मोर पंख का यह रहस्य? सही दिशा में रखते ही बदल जाएगी आपकी आर्थिक स्थिति

Peacock Feather Vastu Benefits: घर या ऑफिस में मोर पंख रखने से दूर होंगे ग्रह-दोष और नकारात्मक ऊर्जा। जानिए तिजोरी, मुख्य द्वार और बच्चों के स्टडी रूम में मोर पंख रखने के चमत्कारी वास्तु उपाय।

Post Published By: Rani Tibrewal
Updated : 24 September 2026, 12:13 PM IST
google-preferred

New Delhi: अक्सर लोग मोर पंख को केवल घर की सुंदरता बढ़ाने और सजावट के सामान के तौर पर देखते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसका महत्व इससे कहीं अधिक है। मोर पंख का सीधा संबंध भगवान श्री कृष्ण से है, जिसके कारण इसे अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है।

इंटीरियर वास्तु प्लानर और कंसलटेंट रानी टिबड़ेवाल के अनुसार, मोर पंख केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा के संतुलन को बनाए रखने का एक शक्तिशाली माध्यम है। घर या कार्यस्थल पर इसे सही स्थान पर रखने से सोई हुई किस्मत भी चमक सकती है।

खराब ग्रहों के दुष्प्रभाव से मुक्ति और नकारात्मक ऊर्जा का नाश

वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह-दोष हों या घर में वास्तु दोष हो, तो मोर पंख का उपयोग अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। यह घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियों, वास्तु दोष और बुरी नजर के असर को पूरी तरह बेअसर करने का काम करता है।

क्या आपके घर में भी बार-बार बंद होती है घड़ी? जानिए वास्तु शास्त्र का यह सबसे भयानक संकेत

अगर इसे घर के मुख्य द्वार (Main Gate) के दोनों तरफ लगाया जाए, तो घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। वहीं, इसे घर के मंदिर में रखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है और आर्थिक तंगी दूर करने के लिए इसे तिजोरी या धन स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है।

बच्चों के स्टडी रूम में मोर पंख: बढ़ाएगा एकाग्रता और पढ़ाई में मन

आजकल बच्चों का मन पढ़ाई से भटकना एक आम समस्या बन चुका है। बच्चों के अध्ययन कक्ष (Study Room) या उनकी किताबों के बीच मोर पंख रखना बेहद फायदेमंद माना गया है। मोर पंख की सकारात्मक ऊर्जा बच्चे के मन को शांत और एकाग्र करने में मदद करती है।

घर में शंख रखना किस्मत का खेल या विज्ञान? वास्तु कंसलटेंट से जानिए इसके पीछे का असली रहस्य

इससे उनकी याददाश्त मजबूत होती है और पढ़ाई में मन लगा रहता है। यदि आपके घर में बार-बार क्लेश होता है या तनाव का माहौल रहता है, तो लिविंग रूम में मोर पंख लगाने से मानसिक शांति और आपसी प्रेम में वृद्धि होती है।

Location :  New Delhi

Published :  24 September 2026, 12:13 PM IST

Related News

Advertisement