ऐसी भक्ति शायद ही देखी होगी! कीलों पर लेटकर 27 दिन में पहुंचा वृंदावन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बरेली के सौरभ कश्यप ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए 27 दिनों तक कीलों की सेज पर दंडवत करते हुए वृंदावन की यात्रा पूरी की। दर्शन के बाद उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना की और ब्रज चौरासी कोस यात्रा का शुभारंभ किया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 July 2026, 3:22 PM IST

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक युवक ने ऐसी अनोखी धार्मिक यात्रा पूरी की, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बरेली के व्योधन खुर्द गांव निवासी सौरभ कश्यप 27 दिनों तक कीलों की सेज पर दंडवती लगाते हुए वृंदावन पहुंचे। उनका उद्देश्य किसी मनोकामना की पूर्ति नहीं, बल्कि केवल संत प्रेमानंद महाराज और ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करना था।

सोशल मीडिया पर प्रवचन सुनकर बदली जिंदगी

सौरभ कश्यप ने बताया कि वह रोजाना संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर सुनते थे। धीरे-धीरे उनके मन में भक्ति की ऐसी भावना जागी कि उन्होंने कठिन धार्मिक यात्रा करने का संकल्प ले लिया। उन्होंने बताया कि अब वह नियमित रूप से "राधे-राधे" नाम का जप भी करते हैं और इसी प्रेरणा ने उन्हें वृंदावन तक पहुंचाया।

कीलों की सेज पर दंडवत करते हुए तय किया लंबा सफर

सौरभ अपने साथी गोपी के साथ एक विशेष लकड़ी के पट्टे पर लगी कीलों की सेज का उपयोग करते हुए बरेली से वृंदावन तक दंडवत यात्रा करते रहे। लगभग 27 दिनों की कठिन तपस्या के बाद वह वृंदावन पहुंचे। रास्ते भर उनकी अनोखी यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही और कई श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहवर्धन भी किया।

पेड़ पर चढ़ी नेपाली डांसर, नीचे खड़ी थी सांसें थामे भीड़… आखिर ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को घंटों करनी पड़ी मशक्कत?

पहले प्रेमानंद महाराज, फिर बांकेबिहारी के दर्शन

वृंदावन पहुंचने के बाद सौरभ सबसे पहले संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनके दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर अपनी यात्रा को सफल बताया। दर्शन के उपरांत उन्होंने ब्रज चौरासी कोस यात्रा की भी शुरुआत कर दी।

अस्पताल के अंदर आखिर किसके इशारे पर हो रहा यह खेल? शिकायत के बाद प्रशासन में हलचल

'कोई मनोकामना नहीं, सिर्फ भक्ति'

सौरभ का कहना है कि उन्होंने यह कठिन यात्रा किसी व्यक्तिगत इच्छा या लाभ के लिए नहीं की। उनके अनुसार यह पूरी यात्रा केवल संत प्रेमानंद महाराज और ठाकुरजी के प्रति श्रद्धा एवं प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह सब भगवान और गुरु की कृपा से ही संभव हो पाया।

Location :  Bareilly

Published :  9 July 2026, 3:21 PM IST