
सावन के पहले सोमवार पर ऐसे करें शिव भक्ति (Img- Pinterest)
New Delhi: आज 3 अगस्त 2026 को श्रावण (सावन) मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है और यह दिन भोलेनाथ के भक्तों के लिए बेहद खास है। आज सावन का पहला सोमवार है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत फलदायी माना जाता है।
आज के दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हालांकि, आज के दिन पूजा-पाठ करते समय शुभ और अशुभ मुहूर्तों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि आज पंचक का भी साया रहेगा।
यदि आप सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहते हैं, तो शुभ मुहूर्त में की गई पूजा का कई गुना फल मिलता है। आज दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक अभिजित मुहूर्त रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य और पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
सावन सोमवार के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज?
इसके अलावा, दोपहर 02:42 बजे से 03:35 बजे तक विजय मुहूर्त और शाम को 05:07 बजे से 06:45 बजे तक अमृत काल रहेगा। शाम को मंदिर जाने के लिए 07:11 बजे से 07:32 बजे तक गोधूलि मुहूर्त सबसे उपयुक्त है।
शास्त्रों के अनुसार, राहुकाल में कोई भी नया या मांगलिक कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। आज सुबह 07:24 बजे से 09:05 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें।
इसके साथ ही, दोपहर में 10:46 बजे से 12:27 बजे तक यमगण्ड और दोपहर 02:08 बजे से 03:49 बजे तक गुलिक काल रहेगा। आज दिनभर पंचक का साया भी रहेगा, इसलिए किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य या लकड़ी से जुड़े कामों में सावधानी बरतें।
सूर्योदय एवं सूर्यास्त: सुबह 05:44 बजे, शाम 07:11 बजे
चंद्रोदय एवं चंद्रास्त: रात 09:54 बजे, सुबह 09:50 बजे
पंचमी तिथि: रात 10:54 बजे तक
विशेष सुझाव: राहुकाल को छोड़कर आप दिन में किसी भी समय श्रद्धाभाव से भोलेनाथ की पूजा कर सकते हैं। भाव सच्चे हों तो भगवान शिव क्षण मात्र में प्रसन्न हो जाते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां और तिथियां वैदिक पंचांग पर आधारित हैं। डाइनामाइट न्यूज़ इसकी सत्यता या प्रभावशीलता की पुष्टि नहीं करता। किसी भी विशेष पूजा, व्रत या धार्मिक निर्णय के लिए संबंधित विषय विशेषज्ञ या ज्योतिषाचार्य की सलाह अवश्य लें।
Location : New Delhi
Published : 3 August 2026, 8:12 AM IST
Topics : Bholenath Puja Sawan 2026 Sawan First Somwar