Rajasthan Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन आएगा RBSE 10वीं का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के 10 लाख से अधिक छात्रों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से मिली ऑफिशियल सूचना के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम कल, 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 March 2026, 6:51 PM IST

Jaipur: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10 लाख से अधिक छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 24 मार्च को जारी किया जाएगा। बोर्ड के प्रशासक और शिक्षा सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा करेंगे। इसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़ी जानकारी

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी। बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है और परिणाम तैयार कर लिया है।रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र  अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। विषयवार ग्रेडिंग चेक कर सकेंगे। पास प्रतिशत का विश्लेषण देख सकेंगे

RBSE 10th Result 2026 Date और समय

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 24 मार्च को जारी होगा। हालांकि, रिजल्ट जारी करने का सटीक समय अभी घोषित नहीं किया गया है। आमतौर पर बोर्ड शाम 4 से 5 बजे के बीच परिणाम जारी करता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड और रोल नंबर पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है।

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Main Examination Results – 2026’ लिंक पर क्लिक करें। ‘RBSE Secondary (10th) Result 2026’ विकल्प चुनें। अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड या सेव कर लें।

डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर ‘Download Marksheet’ विकल्प उपलब्ध होगा।  वहां से प्रोविजनल मार्कशीट PDF में सेव की जा सकती है इसके अलावा, DigiLocker पर भी वेरिफाइड डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी। छात्र आधार नंबर के जरिए DigiLocker में लॉगिन करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो उच्च शिक्षा के लिए पूरी तरह मान्य होती है।

SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें?

अगर वेबसाइट पर लोड अधिक हो या इंटरनेट की समस्या हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। SMS की पूरी जानकारी रिजल्ट जारी होने के समय बोर्ड द्वारा साझा की जाएगी।

Rajasthan Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार होगा खत्म, इस दिन आएगा RBSE 10वीं का रिजल्ट

मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें?

  • छात्र का नाम और माता-पिता का नाम (स्पेलिंग सहित)
  • रोल नंबर और जन्मतिथि
  • विषयवार थ्योरी और सत्रीय अंक
  • कुल ग्रेड (A1, A2, B1 आदि)
  • फाइनल रिजल्ट स्टेटस

रिजल्ट के बाद क्या करें?

यदि किसी छात्र को अपने अंकों पर संदेह है, तो वह स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। जो छात्र 1 या 2 विषयों में पास नहीं हो पाए हैं, वे अगस्त 2026 में होने वाली पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) में शामिल हो सकते हैं।

Location : 
  • Jaipur

Published : 
  • 23 March 2026, 6:51 PM IST