
रसूलड़ा में कुत्तों ने मजदूर को नोच-नोचकर मारा (Img: Google)
Ludhiana: पंजाब के रसूलड़ा गांव में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक गरीब मजदूर की जान ले ली। कुत्तों के झुंड ने बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को इस कदर नोचा कि मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गांव पैगंबरपुर निवासी 40 वर्षीय रामईश्वर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामईश्वर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। बुधवार रात वह खेतों की तरफ गया था, तभी 10 से 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।
Rishikesh: पुलिस सेटिंग के नाम पर 25 लाख की रंगदारी, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार
घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह रामईश्वर के पिता खेतों की ओर गए। उन्होंने देखा कि कुत्तों का झुंड उनके बेटे के शव को नोच रहा था। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हुए और कुत्तों को वहां से खदेड़ा। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
Raebareli News :10 साल में ‘तबेला’ बनी सरायं मुगल की सरकारी मार्केट, लाखों का बजट स्वाहा
इस दर्दनाक हादसे के बाद रसूलड़ा और आसपास के गांवों के लोगों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।
"आवारा कुत्तों की समस्या अब जानलेवा बन चुकी है। यदि समय रहते नगर परिषद और प्रशासन ने उचित कदम उठाए होते, तो आज एक मासूम मजदूर की जान न जाती।" — स्थानीय ग्रामीण
Location : Ludhiana
Published : 14 May 2026, 6:00 AM IST
Topics : death Laborer Muzaffarpur Punjab stray dogs