Patiala Pitbull Dog Attack: महिला को नोचा, पति को घसीटा…चबा गया आधा शरीर! रोंगटे खड़े कर देगा ये CCTV VIDEO!

पटियाला में मकान देखने पहुंचे दंपती पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को काबू किया। महिला की हालत इतनी गंभीर हुई कि उसके हाथ की सर्जरी करनी पड़ी।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 August 2026, 8:43 PM IST

Patiala: घर खरीदने का सपना लेकर मकान देखने पहुंचे एक दंपती के साथ मंगलवार शाम ऐसा हादसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। पटियाला के घूमन इलाके में मकान देखने पहुंचे पति-पत्नी पर घर में मौजूद पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसे बचाने की कोशिश कर रहे पति की पीठ और पैर भी घायल हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

गेट खुलते ही महिला पर झपटा कुत्ता

जानकारी के अनुसार, आर्य समाज चौक निवासी अंकित सभरवाल मंगलवार शाम अपनी पत्नी के साथ घूमन इलाके में एक मकान देखने पहुंचे थे। उनके साथ एक प्रॉपर्टी डीलर भी मौजूद था। तीनों मकान के बाहर खड़े होकर उसे देख रहे थे। इसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर ने जैसे ही घर का गेट खोला, अंदर से पिटबुल नस्ल का कुत्ता तेजी से बाहर आया और सीधे महिला पर झपट पड़ा।

कुत्ते ने महिला को संभलने का मौका नहीं दिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। पत्नी को बचाने के लिए अंकित तुरंत आगे आए। उन्होंने कुत्ते को हटाने की कोशिश की, लेकिन वह पीछे नहीं हटा। इसी दौरान कुत्ते ने अंकित को भी घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें- सिसवा में अमृत सरोवर हादसे पर कांग्रेस का वार: पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता, अध्यक्ष अजय राय ने फोन पर जाना दर्द

बचाने की कोशिश में पति भी हुआ घायल

अंकित ने मदद के लिए आसपास मौजूद लोगों को आवाज लगाई। इसी बीच घर की बुजुर्ग मालकिन भी बाहर आईं और कुत्ते को हटाने के लिए डंडे का इस्तेमाल किया। प्रॉपर्टी डीलर ने भी कुत्ते को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह काफी देर तक दंपती को नहीं छोड़ रहा था।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने डंडों और वाइपर की मदद से कुत्ते को पीछे हटाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते ने दंपती का पीछा छोड़ा और उसे वापस घर के अंदर किया गया।

महिला के हाथ की हुई सर्जरी

हमले के बाद दंपती तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसके हाथ की सर्जरी करनी पड़ी। उसे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। महिला की पीठ, जांघ और कूल्हे पर भी चोटें बताई गई हैं। वहीं, अंकित की पीठ और पैर में चोट लगी है। इलाज के दौरान उन्हें टांके लगाए गए और प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें- अब पुराने होटल भी नहीं बचेंगे! नैनीताल में पर्यटन नियमावली बदली, पंजीकरण न कराया तो होगी कार्रवाई

पुलिस से की कार्रवाई की मांग

अंकित ने इस मामले में अनाज मंडी थाने में शिकायत दी है। उनका कहना है कि अगर आसपास के लोग समय पर मदद के लिए नहीं पहुंचते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। फिलहाल उनकी पत्नी की हालत ऐसी नहीं है कि वह पुलिस को बयान दे सके। हालत में सुधार होने के बाद पुलिस उसका बयान लेकर आगे की कार्रवाई कर सकती है।

अंकित पेशे से बैंकर हैं और उनकी पत्नी एक निजी संस्थान में शिक्षिका हैं। परिवार ने पुलिस और प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि मकान दिखाने से पहले परिसर में मौजूद पालतू कुत्ते को सुरक्षित तरीके से क्यों नहीं रखा गया।

Location :  Patiala

Published :  12 August 2026, 8:43 PM IST