हिंदी
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने उन्हें डरपोक बताते हुए संसद में निष्क्रिय रहने और विपक्षी एकजुटता से दूरी बनाने के आरोप लगाए हैं। जानिए पूरा विवाद…
सौरभ भारद्वाज (IMG: X)
New Delhi: राजनीति की दुनिया में जब हमला बाहर से नहीं, भीतर से होता है तो उसका असर कहीं ज्यादा खतरनाक होता है। आम आदमी पार्टी के अंदर इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल बनता दिख रहा है। पार्टी के ही बड़े नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने ही सांसद राघव चड्ढा पर ऐसा हमला बोला है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो बयान में राघव चड्ढा को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा यही सीखा है कि जो डर गया, वो खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं और उन्हें जनता के मुद्दों को बिना डरे उठाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संसद में राघव चड्ढा ने कभी सरकार की आंखों में आंख डालकर सवाल नहीं किया। उनका कहना था कि जनता के मुद्दों पर चुप रहना एक तरह से जिम्मेदारी से भागना है।
Raghav Chadha: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला बयान, जानिये क्या बोले?
भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी विपक्ष सरकार के खिलाफ वॉकआउट करता है, राघव चड्ढा उसमें शामिल नहीं होते। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की एकजुटता को कमजोर करता है और गलत संदेश देता है। उनका कहना था कि अगर कोई नेता विपक्ष में है, तो उसका काम सिर्फ बयान देना नहीं बल्कि संसद के अंदर भी मजबूती से सरकार का सामना करना है। ऐसे में चुप्पी साध लेना सवाल खड़े करता है।
सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि जो भी नेता गंभीर मुद्दे उठाता है, उसे सोशल मीडिया पर दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने दावा किया कि सरकार आलोचना को बर्दाश्त नहीं कर पा रही और प्लेटफॉर्म्स पर कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है।
अपनी ही पार्टी में ‘बगावत’! सौरभ भारद्वाज का राघव चड्ढा पर सीधा हमला@Saurabh_MLAgk @raghav_chadha @AamAadmiParty #RaghavChaddha #SaurabhBharadwaj pic.twitter.com/DNMAC9e9Am
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 3, 2026
भारद्वाज ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब विपक्ष ने CEC को इम्पीच करने के लिए मोशन लाने की कोशिश की, तब राघव चड्ढा ने उस पर साइन करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की रणनीति के खिलाफ जाता है।
भारद्वाज ने कहा कि जब केजरीवाल को एक कथित झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया, उस समय राघव चड्ढा देश में मौजूद नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े होने के बजाय वे कहीं और चले गए। उन्होंने कहा कि असली नेता वही होता है जो मुश्किल समय में सामने आए, न कि पीछे हट जाए।