यूपी राजनीति में हलचल: ओपी राजभर को लग सकता है बड़ा झटका, अब्बास अंसारी के सपा में जाने की अटकलें तेज

यूपी राजनीति में 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। अब्बास अंसारी के सपा में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। अगर अंसारी परिवार सपा में जाता है तो ओपी राजभर को बड़ा झटका लग सकता है और पूर्वांचल की राजनीति बदल सकती है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 June 2026, 12:02 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। राजनीतिक दलों के बीच नेताओं के आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है, जिससे सियासी समीकरण लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगने की चर्चा तेज हो गई है।

अब्बास अंसारी के सपा में शामिल होने की अटकलें

मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को लेकर सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि वह अपनी पार्टी सुभासपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, अंसारी परिवार भी उनके साथ सपा का दामन थाम सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि यह संभावित बदलाव रविवार (21 जून) को हो सकता है, हालांकि इस पर अब्बास अंसारी की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

UP Politics: PM मोदी पर टिप्पणी के बाद अजय राय की बढ़ी मुश्किलें, 30 पर FIR… जानिए अब क्या होगा

पूर्वांचल की राजनीति पर पड़ सकता है असर

अब्बास अंसारी के सपा में शामिल होने की अटकलों ने पूर्वांचल की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। माना जा रहा है कि अगर अंसारी परिवार समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ता है, तो इसका सीधा असर क्षेत्रीय राजनीतिक समीकरणों पर पड़ेगा। इससे सुभासपा और ओम प्रकाश राजभर की राजनीतिक पकड़ पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

सपा और बीजेपी के बीच बढ़ता राजनीतिक टकराव

उत्तर प्रदेश में सभी प्रमुख राजनीतिक दल आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने हाल ही में दावा किया था कि सपा के 23 सांसद उनके संपर्क में हैं और पार्टी में टूट संभव है।

UP Politics: यूपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

राजभर और अखिलेश के बीच जुबानी जंग

ओम प्रकाश राजभर के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई। अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए राजभर को “अफवाह मंत्री” तक कह दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजभर को अपनी पार्टी के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। दोनों नेताओं के बीच चल रही यह जुबानी जंग पहले से ही राजनीतिक माहौल को गर्म कर चुकी है।

सियासी उठापटक के संकेत

अब्बास अंसारी के सपा में जाने की अटकलों ने ओम प्रकाश राजभर के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। अगर यह राजनीतिक बदलाव होता है, तो इसे यूपी की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर माना जाएगा। फिलहाल सभी की नजरें इस घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं कि क्या अंसारी परिवार वास्तव में सपा का हिस्सा बनेगा या यह केवल राजनीतिक अटकलें ही साबित होंगी।

Location :  Lucknow

Published :  20 June 2026, 12:02 PM IST