राजभर का दिमाग खिसक गया है, उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत: देवरिया में शिवपाल यादव के इस तीखे तीर से गरमाई यूपी की सियासत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को देवरिया पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद मोहन सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 September 2026, 5:53 PM IST

Deoria: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को देवरिया पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय मोहन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने सपा संगठन में हुए बदलाव, इंडिया गठबंधन, ओमप्रकाश राजभर के बयान और मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को लेकर अपनी बात रखी।

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर शिवपाल का पलटवार

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि राजभर पहले भी समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं को लेकर बयान देते रहे हैं। भगवा रंग और रामभक्तों को लेकर राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि राजभर का “दिमाग खिसक गया है” और उन्हें अच्छे डॉक्टर की जरूरत है। यह शिवपाल यादव की राजनीतिक टिप्पणी है।

यह भी पढ़ें - Deoria News: जनता दर्शन में पहुंची शिकायत पर तुरंत एक्शन, मौके पर पहुंची टीम ने जांच के बाद किया निस्तारण

संगठन में बदलाव को बताया मजबूती की कवायद

सपा संगठन में हुए बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी जब भी कोई निर्णय लेती है, उसका उद्देश्य संगठन को चुस्त-दुरुस्त और मजबूत रखना होता है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया गठबंधन पर बोले- शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला

इंडिया गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि इस संबंध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन से जुड़े फैसले शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Deoria: आधे घंटे की बारिश ने बदल दिया देवरिया का मौसम, उमस से राहत के साथ धान की फसल को मिला सहारा

मोहन सेतु के अधूरे निर्माण पर सरकार को घेरा

वहीं, मोहन सेतु के अधूरे निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि जब उनके पास संबंधित विभाग था, तब उनसे आंकड़े लिए जाने चाहिए थे। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने और विभाग मिलने पर वह तीन दिन में एक पुल बनवा देते थे।

Location :  Deoria

Published :  22 September 2026, 5:44 PM IST