UP Assembly Election 2027: क्या प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस की नैया पार लगाएंगी? राहुल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रियंका गांधी को कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। क्या वह अखिलेश यादव के साथ गठबंधन, सीट बंटवारे और संगठन को मजबूत कर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सियासी नैया पार लगा पाएंगी?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 November 2026, 2:16 PM IST

Lucknow: यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इन सब में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। जहां कुछ पार्टियां प्रचार-प्रसार में लगी है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान से सभी पार्टियों को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस इस बार चुनाव को लेकर काफीा सतर्क है।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव की कमान और रणनीतिक जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी है। जिसके बाद यूपी के बड़े-बड़े नेता भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रियंका गांधी इस बार कांग्रेस की नैया पार लगा पाएगी?

प्रियंका गांधी को ही क्यों मिली कमान ?

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी ने इस फैसले के बाद से ही यूपी चुनाव की तैयारियों में जुट गई। उन्होंने मेगा रैली के बाद से ही अपना सारा ध्यान उत्तर प्रदेश की राजनीति पर लगा दिया। कांग्रेस पार्टी की पहली और प्राथमिक रणनीति यह है कि चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस की सक्रिय हो जाए।

प्रियंका गांधी (Img- Pinterest)

यूपी चुनाव 2027 से पहले प्रियंका गांधी ने संभाली कमान! सपा से सीटों के बंटवारे पर मंथन, दिवाली बाद आएगी कांग्रेस की नई लिस्ट

ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें यह जिम्मेदारी इसलिए दी है कि उनकी राजनीति में पकड़ अच्छी है और वह संवाद करने में काफी बेहतर है। अब देखना होगा कि उनका नेतृत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह भर पाता है।

अखिलेश यादव के साथ गठबंधन की भी संभालेंगी कमान

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन है। वहीं ये खबर भी सामने आ रही है कि प्रियंका गांधी सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे से जुड़ी बातचीत की जिम्मेदारियों को भी संभालेंगी।

यूपी चुनाव से पहले BJP की बड़ी तैयारी? बरेली में नड्डा-मौर्य के साथ दिखे जयंत चौधरी, जानें क्या है सियासी मायने?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों दल पहले भी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन सीटों और राजनीतिक रणनीति को लेकर तालमेल हमेशा आसान नहीं रहा है। ऐसे में प्रियंका के सामने चुनौती होगी कि वह सपा के साथ बेहतर समन्वय बनाएं और कांग्रेस के लिए सम्मानजनक सीटों का रास्ता निकालें।

Location :  Lucknow

Published :  10 November 2026, 2:15 PM IST