Ram Mandir Donation Theft: संसद में जमा राशि को लेकर कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे सपा सांसद, बजरंगबली के चरणों में दान

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर हुए हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी के सांसदों ने अनोखा कदम उठाया। सांसद धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रदर्शन के दौरान एकत्र की गई धनराशि बजरंगबली के चरणों में अर्पित की।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 13 August 2026, 2:34 PM IST

New Delhi: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा संसद के मॉनसून सत्र के दौरान तीखी राजनीतिक बहस का विषय बन गया। विपक्षी सांसदों ने इस मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी सांसदों और कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने विरोध प्रदर्शन के दौरान इकट्ठा की गई धनराशि के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचे।

मंदिर में प्रतिनिधिमंडल ने इकट्ठा की गई धनराशि भगवान बजरंगबली के चरणों में अर्पित की। मंदिर को यह राशि सौंपते हुए सपा नेताओं ने इस योगदान को आस्था और जन-भावनाओं से प्रेरित बताया।

Location :  New Delhi

Published :  13 August 2026, 1:34 PM IST