सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पंजाब पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, बाढ़ प्रभावितों क्षेत्रों का लिया जायजा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित पंजाब के कई हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में हिस्सा लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 September 2025, 7:16 PM IST
google-preferred

Gurdaspur: बाढ़ के कहर से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिये समाजवादी पार्टी ने खास अभियान शुरू किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पार्टी के एक डेलिगेशन के साथ शनिवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा किया।

बाढ़ प्रभावित करतारपुर साहिब कॉरिडोर के दौरे पर गये सपा के इस डेलिगेश में धर्मेंद्र यादव के साथ सांसद आनंद भदौरिया, पूर्व मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता महबूब अली समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। सपा के इस प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी प्रमुख के निर्देशों पर राहत व बचाव कार्यों में हिस्सा लिया और लोगों को पार्टी की ओर से हर मदद का आश्वासन दिया।

पंजाब में भारत और पाकिस्तान की सीमा पर स्थित करतारपुर साहिब कॉरिडोर पहुंचकर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने राहत व बचाव कार्यों में जुटे बीएसएफ और अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारियों से बातचीत की और बाढ प्रभावित क्षेत्रों के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर धर्मेंद्र यादव ने राहत कार्यों में जुटी सेना, बीएसएफ और अन्य अर्धसैनिक बलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना ने हमेशा से ही देश और आम आदमी की मददगार रही है। बाढ़ के इस संकट में सेना जिस तरह दिन-रात मदद में जुटी हुई है, उससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में नई ऊर्जा और उम्मीद जगी है।

करतारपुर साहिब कारीडोर पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

दलगत राजनीति से हठकर कार्य करना हमारा ध्येय

धर्मेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी पंजाब प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर हर समाजवादी को इस समय दलगत राजनीति और भेदभाव से ऊपर उठकर पूरे पंजाब और बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करनी है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख का साफ निर्देश है कि पार्टी की ओर से प्रभावित क्षेत्रों और लोगों की हर संभव मदद करने की कोशिश की जायेगी।

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरा समाजवादी परिवार संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद करेगी।

कुदरत ने पंजाब में बरपाया कहर तो मदद को आगे आए भज्जी, खरीदा नाव-एम्बुलेंस और जुटाया इतने लाख का फंड

सपा सांसद आनंद भदौरिया और पार्टी के वरिष्ठ नेता महबूब अली ने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी की हर सिपाही राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित लोगों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि हमें दिलों को जोड़कर एक-दूसरे की मदद करनी है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लानी है।

बता दें कि भीषण बारिश के बाद आई बाढ़ से पंजाब के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हैं। सिख धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक ऐतिहासिक करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी रावी नदी के बाढ़ के पानी में आंशिक तौर पर डूब गया है। यह क्षेत्र भयानक बाढ़ से जूझ रहा है।

DN Exclusive: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi का पंजाब दौरा क्यों रहा खास? जानिए वो 5 बड़ी बातें

सपा डेलिगेशन ने शनिवार को इस पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों को जरूर मदद का आश्वासन दिया।

Location :