Maharajganj: भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह का कल निचलौल में धमाल, समाजवादी PDA जनचौपाल में बिखेरेंगे जलवा

भोजपुरी संगीत के ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह का जलवा कल निचलौल में देखने को मिलेगा। रविवार शाम को दामोदरी पोखरा के खेल मैदान में आयोजित समाजवादी PDA जनचौपाल में समर सिंह अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम को खास बनाएंगे। उनके पहुंचने की खबर से भोजपुरी संगीत प्रेमियों में भारी उत्साह है। उन्होंने सभी से आयोजन में पहुंचने की अपील की है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 October 2026, 8:36 PM IST

निचलौल/सिसवा (महराजगंज): भोजपुरी गीत-संगीत के साथ निचलौल में कल रविवार को समाजवादी PDA जनचौपाल का भव्य आयोजन होने जा रहा है। भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार समर सिंह अपनी मौजूदगी से इस आयोजन को खास बनाने वाले हैं। निचलौल स्थित दामोदरी पोखरा के खेल मैदान में शाम 5 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। समर सिंह की धमाकेदार प्रस्तुतियों के साथ गायक मनोज यादव की मौजूदगी इस आयोजन का खास आकर्षण रहेगी। दोनों कलाकारों की उपस्थिति से भोजपुरी संगीत के रंग देखने को मिलेंगे।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने की खास अपील

समाजवादी PDA जनचौपाल के आयोजक सुशील टिबड़ेवाल, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रत्याशी, 317 सिसवा विधानसभा ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, युवाओं, गणमान्य लोगों और भोजपुरी गीत-संगीत व संस्कृति के चाहने वालों से से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में दुर्गा विसर्जन में बवाल के बाद एक्शन, SP ने कोल्हुई थानेदार आलोक कुमार सिंह को किया सस्पेंड

उन्होंने सभी से सादर आमंत्रण स्वीकार कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

सिंगर समर सिंह ने जारी किया वीडियो

इस आयोजन की पूर्व संध्या पर समर सिंह ने एक खास वीडियो भी जारी किया है और अपने महराजगंज आगमन पर खुशी जतायी है। उन्होंने अपने प्रशंसकों, भोजपुरी गीत-संगीत के दीवानों और स्थानीय लोगों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि निचलौल में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे दामोदरी पोखरा के खेल मैदान में आप सभी का स्वागत है।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में चुनावी मैदान पर प्रशासन का पहरा, DM-SP की निगरानी में 81.41% मतदान, मतपेटियों की सुरक्षा पर भी सख्त नजर

यह विशाल आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे दामोदरी पोखरा के खेल मैदान, निचलौल, जनपद महराजगंज में आयोजित होगा। आयोजक सुशील टिबड़ेवाल ने भी सभी क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में अपने पूरे परिवार, रिश्तेदारों के साथ खुद सहभागिता करने की अपील की है।

Location :  Nichlaul

Published :  24 October 2026, 8:36 PM IST