कर्नाटक सियासत में बड़ा दिन: दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे शिवकुमार-सिद्धारमैया, तय होगी कैबिनेट लिस्ट

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की तैयारी है, जबकि सिद्धारमैया दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात करेंगे। कैबिनेट गठन, PCC अध्यक्ष और राजनीतिक संतुलन पर अहम चर्चा होगी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 June 2026, 9:33 AM IST
google-preferred

New Delhi: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य के भावी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सोमवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। दोनों नेता कांग्रेस आलाकमान के साथ कैबिनेट गठन और राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेता एक साथ बेंगलुरु से दिल्ली रवाना होंगे, जिससे राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मंत्रिमंडल गठन और नए चेहरों पर फोकस

सूत्रों के अनुसार, नई कैबिनेट में जाति, समुदाय, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों का चयन किया जाएगा। डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कई नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि मौजूदा मंत्रिमंडल के कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। पार्टी 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार कर रही है।

यतींद्र की भूमिका पर बढ़ी चर्चा

इस बैठक में सिद्धारमैया के बेटे और MLC यतींद्र की मौजूदगी ने राजनीतिक अटकलों को और तेज कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें नई कैबिनेट में जगह मिल सकती है। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Karnataka CM: डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, दौलत के मामले में सभी मुख्यमंत्रियों से आगे, जानें कितनी है संपत्ति

समन्वय समिति प्रस्ताव पर संशय

सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया द्वारा राज्य में समन्वय समिति बनाए जाने का प्रस्ताव फिलहाल होल्ड पर है। इस पर आलाकमान ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री पदों की संख्या और वितरण को लेकर भी दिल्ली में चर्चा होने की संभावना है।

PCC अध्यक्ष पद पर भी मंथन

कांग्रेस पार्टी कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के नए अध्यक्ष को लेकर भी विचार कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि किसी OBC नेता को इस पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पद खाली होगा, जिससे संगठनात्मक फेरबदल तय माना जा रहा है।

सिद्धारमैया की भूमिका बनी रहेगी सक्रिय

कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने कहा कि सिद्धारमैया कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रहेंगे और पार्टी आलाकमान के मार्गदर्शन में आगे की भूमिका तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिद्धारमैया विधायक के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे और पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा।

कभी अपनों ने ही रोका था रास्ता, अब बनेंगे कर्नाटक के CM, जानिए कैसे डीके शिवकुमार बने कांग्रेस के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार

3 जून को शपथ ग्रहण की तैयारी

जानकारी के अनुसार, डीके शिवकुमार 3 जून को शाम 4 बजे बेंगलुरु के राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ नई मंत्रिपरिषद भी शपथ ले सकती है। यह शपथ ग्रहण समारोह कर्नाटक की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  1 June 2026, 9:33 AM IST

Related News

Advertisement