
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब राहुल गांधी के साथ (Image Source: Google)
New Delhi: AI समिट में 'शर्टलेस प्रदर्शन' के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब से अब क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ करेगी। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में क्या निकलता है, इसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन फिलहाल इस मामले में कांग्रेस अपने युवा नेता के पक्ष में खुलकर सामने आई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। युवा नेता चिब की मां ने तो यहां तक कहा है कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है।
युवा नेता चिब की मां की प्रतिक्रिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा,"मुझे मेरे बेटे पर गर्व है। मुझे इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसे कितने दिन जेल में रखा जाता है। राष्ट्रहित में वह गांधी और भगत सिंह के रास्ते पर चल रहा है। उसने इस देश के किसानों और युवाओं के हित में प्रोटेस्ट किया। अमेरिका के साथ ट्रेड डील किस दबाव में की गई? मुझे अपने बेटे पर गर्व है कि वो गांधी के मार्ग पर भी चलना जानता है और जरूरत पड़ने पर भगत सिंह के रास्ते पर भी।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि "मुझे युवा कांग्रेस के अपने ऐसे बब्बर शेर पर गर्व है, जिसने निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील में किया गया समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा। यह समझौता हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और युवा कांग्रेस के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है।"
Maharajganj News: अंगूठा लगवाने के बाद भी कम राशन, कोटेदार पर धांधली के आरोप, जांच की मांग तेज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने कहा कि ''मैं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष और बाकी युवा साथियों की गिरफ्तारी की निंदा करता हूं।'' उन्होंने कहा ,''नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के आगे सिर झुकाकर उनकी सारी शर्तें मान ली है, जिससे पूरा देश शर्मिंदा है। मोदी ने किसानों के हितों के साथ भी समझौता कर दिया। वे देश को गुलामी में झोंक रहे हैं। हमारे युवा साथियों ने एक प्रोटेस्ट किया, जिसके बाद नरेंद्र मोदी कांग्रेस पार्टी को टारगेट कर, हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, मगर कांग्रेस के लोग कायर नहीं हैं। असल में पीएम मोदी खुद कायर हैं। देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम हर तरह का त्याग करेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे।''
विधानसभा चुनाव से पहले केरल का नाम बदलने का ऐलान, अब कहलायेगा केरलम; जानिये नाम बदलने की प्रक्रिया
AI समिट में 'शर्टलेस प्रदर्शन' के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर उनकी मां की प्रतिक्रिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाली है। मां ने कहा कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है, तो राहुल गांधी ने कहा कि मुझे अपने बब्बर शेर पर गर्व है।
Location : New Delhi
Published : 24 February 2026, 5:58 PM IST
Topics : AI Summit 2026 New Delhi Protest in AI Summit Rahul Gandhi And Youth Congress President Uday Bhanu Uday Bhanu Mother said proud of son