चार मांगों पर गरजे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता, सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक निकला जुलूस

देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक निकले जुलूस के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 September 2026, 3:13 PM IST

Deoria: देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

हत्याओं के मामले में कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग उठाई गई। इसके अलावा बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी शामिल रही।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: 15 हजार की मजदूरी या जान का खतरा? फतेहपुर में धमकी और गौकशी में फंसाने के आरोप से मचा हड़कंप

आरक्षण संबंधी मामले सुलझाने की मांग

कार्यकर्ताओं ने पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले को सुलझाने की मांग रखी। धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें- ननिहाल आई छह साल की ऋषिका पर टूटा आसमानी कहर, छत के ऊपर गुजर रहे मौत के तारों ने छीन ली मासूम की खुशियां

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की। प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश निगम ने कहा कि उठाए गए मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

Location :  Deoria

Published :  16 September 2026, 3:13 PM IST