Deoria: अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक

देवरिया के बरहज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 1 July 2026, 2:00 PM IST

Deoria: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बरहज-देवरिया बाईपास पर सपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

आतिशबाजी के बीच मनाया गया जश्न

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच केक काटा। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।

बरहज में अखिलेश यादव के जन्मदिन

Happy Birthday Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का जन्मदिन और डिंपल से पहली मुलाकात, जानिये दोस्ती से कैसे आगे बढ़ा जीवन सफर

जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत बनाने की बात कही।

सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, अवधेश यादव, जय प्रकाश सिंह, अमित प्रधान, अभिनव यादव, अजीत प्रसाद, राहुल कुशवाहा, विकास यादव, वीरेंद्र यादव, सुनील राजभर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

बड़ी संख्या में जुटे सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता

Akhilesh Yadav on Paper Leak: प्रयागराज में पेपर लीक को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, जानिये क्या कहा

Location :  Deoria

Published :  1 July 2026, 1:44 PM IST