
DU और JNU की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी (Img: AI Generater Image)
DU and JNU Advisory for Students on Jantar Mantra Protest: दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने अपने अपने छात्रों के लिए जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के बीच एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी छात्रों से सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल न होने और इससे दूर रहने को कहा गया है। प्रदर्शन में शामिल होने पर छात्रों को एक्शन की चेतावनी भी जारी की गई है।
दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई इस एडवाइजरी पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भड़क उठे। राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर छात्रों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिये क्यों रोका जा रहा है।
How dare you threaten students for exercising their democratic rights?
Please note, you are the ones that will be held accountable when the time comes. https://t.co/Mx6D19SP5h
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 24, 2026
राहुल गांधी ने डीयू को सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए लिखा “स्टूडेंट्स को उनके डेमोक्रेटिक अधिकारों का इस्तेमाल करने पर धमकाने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? कृपया ध्यान दें, समय आने पर आपको ही ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा”।
ये भी पढ़ें- दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज देवरिया तक! सड़कों पर उतरे वकील, राष्ट्रपति के नाम भेजा बड़ा संदेश
Dear students and faculty, your safety matters to us. Please note that any unlawful assemblies or demonstrations at Jantar Mantar, New Delhi, which are strictly regulated as per the directives of the Hon’ble Supreme Court of India, may invite legal action. Such activities can…
— University of Delhi (@UnivofDelhi) July 23, 2026
डीयू ने सोशल मीडिया पर भी यह एडवाइजरी जारी की है। इसमें डीयू ने लिखा “प्रिय छात्रों और फैकल्टी सदस्यों, आपकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। कृपया ध्यान दें कि जंतर-मंतर, नई दिल्ली में किसी भी तरह की गैर-कानूनी सभा या प्रदर्शन, जिन पर भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार कड़े नियम लागू हैं, के कारण कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसी गतिविधियों से छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है और उनकी पढ़ाई-लिखाई की प्रगति और करियर के अवसरों पर भी बुरा असर पड़ सकता है”।
ये भी पढ़ें- NEET Paper Leak: परीक्षा अधिनियम में संशोधन की तैयारी, कानून को और सख्त किया जाएगा
Advisory
All stakeholders of JNU’s epistemic community are advised to act responsibly and prioritize their personal safety. In accordance with the Hon’ble Supreme Court of India’s directions on public demonstrations, you are requested to refrain from participating in or visiting…— Jawaharlal Nehru University (JNU) (@JNU_official_50) July 24, 2026
डीयू ने आगे लिखा इसलिए, सभी छात्रों से आग्रह है कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें और अपनी सुरक्षा तथा कानून का पालन करने को प्राथमिकता दें। साथ ही, आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि स्थिति को भड़काने के लिए काफी मात्रा में नकली और गुमराह करने वाली जानकारी बनाई और फैलाई जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 2:19 PM IST
Topics : DU Advisory Jantar Mantar JNU Students Rahul Gandhi