मंच पर संग्राम: चंदौली में स्वागत के दौरान नेता आपस में ही भिड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने गुस्से में छोड़ा कार्यक्रम

चंदौली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। धक्का-मुक्की से नाराज होकर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और नाराज होकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 July 2026, 3:00 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को सोनभद्र दौरे पर जाते समय चंदौली के पड़ाव चौराहे पर कुछ देर के लिए रुके। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि स्वागत के दौरान भारी भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण पंकज चौधरी नाराज हो गए और मीडिया से बातचीत के बाद वापस अपनी कार में बैठकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गए।

Chandauli News: अधिवक्ता उपेंद्र सिंह से बदसलूकी पर भड़के कोर्ट के सूरमा, प्रशासन ने ऐसे शांत कराया वकीलों का गुस्सा

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर क्या बोले?

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही गंभीरता दिखाई है और एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Chandauli: भीड़ में चुराते थे बाइक फिर बदल देते नंबर प्लेट, जानें कैसे हुआ अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

धक्का-मुक्की के बीच रवाना हुए सोनभद्र

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कार से उतरने के बाद अव्यवस्था देखकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष असहज नजर आए। मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के बाद वे दोबारा कार में बैठे और अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोनभद्र के लिए रवाना हो गए।

Location :  Chandauli

Published :  8 July 2026, 2:59 PM IST