हिंदी
बरहज विधानसभा में चला PDA जागरूकता अभियान (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जागरूकता अभियान चलाया गया। बरहज ब्लॉक और भागलपुर ब्लॉक में आयोजित इस अभियान के दौरान सपा नेता विजय रावत ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद किया। अभियान में PDA से जुड़े मुद्दों और शिक्षा को लेकर पार्टी की बात लोगों तक पहुंचाई गई।
अभियान के दौरान विजय रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए स्कूलों को बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। विजय रावत ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो बंद किए गए स्कूलों को दोबारा खोला जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “बंद स्कूल खुलेंगे, तभी PDA पढ़ेगा।”
सपा नेता विजय रावत ने आम लोगों से संवाद किया (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा एक्शन, PG मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार; अब जांच में खुलेंगे कई राज
अभियान के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को PDA के मुद्दों के प्रति जागरूक किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े सवालों को जनता के बीच मजबूती से उठाया जाएगा। विजय रावत ने कहा कि समाजवादी पार्टी इन मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी अभियान को आगे बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने की अपील की।
बच्चों के साथ सपा नेता विजय रावत (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें- ‘सरकार को उखाड़ फेंकेंगे’- सहारनपुर जाने से रोके जाने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, अब पुलिस हिरासत में
बरहज विधानसभा क्षेत्र में PDA अभियान ऐसे समय में हुआ है, जब राजनीतिक दलों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर सपा का यह अभियान आने वाले समय में स्थानीय राजनीति को प्रभावित कर सकता है।
Location : Deoria
Published : 7 September 2026, 3:20 PM IST