
असम चुनाव परिणाम 2026
New Delhi : असम विधानसभा चुनाव 2026 (Assam Election Results 2026) के नतीजों की तस्वीर साफ होती दिख रही है और शुरुआती रुझानों में सियासी बढ़त का संकेत मिल चुका है। 126 सीटों वाले इस राज्य में सत्ता की कुर्सी को लेकर जारी मुकाबले में बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाला NDA आगे निकलता नजर आ रहा है।
रुझानों में NDA को बढ़त
ताजा रुझानों के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन 76 सीटों पर आगे चल रहा है। यह बहुमत के आंकड़े से काफी ऊपर है। वहीं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि ये अभी शुरुआती रुझान हैं। मतगणना आगे बढ़ने के साथ तस्वीर बदल भी सकती है।
एक चरण में हुआ था मतदान
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था। इसके बाद से ही राजनीतिक दलों और जनता की नजरें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी थीं। अब जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं। सत्ता के समीकरण भी स्पष्ट होते जा रहे हैं।
NDA बनाम विपक्ष का सीधा मुकाबला
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच रहा। बीजेपी ने AGP और UPPL के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने AIUDF समेत कई दलों के साथ गठबंधन किया।
चुनावी मुद्दे और हाई-वोल्टेज कैंपेन
चुनाव प्रचार के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ, NRC, CAA, बाढ़, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों की स्थिति और विकास जैसे मुद्दे छाए रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे दिग्गज नेताओं ने राज्य में जोरदार रैलियां कर चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया।
अभी बदल सकते हैं आंकड़े
फिलहाल जो रुझान सामने आए हैं। NDA के लिए मजबूत स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं लेकिन अंतिम नतीजों के लिए मतगणना पूरी होने का इंतजार करना होगा। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी। सीटों का अंतर कम या ज्यादा हो सकता है। जिससे हार-जीत का फासला तय होगा।
Location : New Delhi
Published : 4 May 2026, 9:56 AM IST
Topics : bjp Election Results 2026 TMC West Bengal Chunav Results 2026 west bengal election results 2026