LPG Crisis: अखिलेश यादव ने ली भाजपा सरकार की चुटकी, ट्वीट से खोली पोल, कहा- अखाड़ा सजनेवाला है, भाजपाई तैयार रहें

LPG संकट पर अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- ‘अब खाली सिलेंडर जनता के कसरत के काम आ रहा है’। जानें क्या है पूरा मामला और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से आ रहे गैस जहाजों की ताजा अपडेट

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 17 March 2026, 6:46 PM IST

New Delhi: देश में बढ़ते LPG संकट की खबरों के बीच सियासी बयानबाज़ी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, “अब खाली सिलेंडर जनता के लिए कसरत के काम आ रहा है। अखाड़ा सजने वाला है, भाजपाई तैयार रहें।” इस बयान के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें एक युवा खाली गैस सिलेंडर को दोनों हाथों से उठाकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

LPG संकट पर घमासान

देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की आपूर्ति और कीमतों को लेकर जनता में नाराज़गी देखी जा रही है। विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहा है कि वह आम लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में विफल रही है।

पहले भी सरकार की कर चुके हैं आलोचना

Sarke Chunar Controversy: नोरा फतेही और संजय दत्त के ‘वल्गर’ गाने पर बवाल, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

पहले भी सपा प्रमुख कह चुके हैं कि भाजपा सरकार में एलपीजी गैस ‘ला-पता गैस’ हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा था कि वे कह रहे हैं कि सिलेंडर पर्याप्त हैं। जब गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं, तो लोगों को क्यों नहीं मिल रहे? लाइनें क्यों लगी हैं? होटल से लेकर चाट तक की दुकानें क्यों बंद हो रही हैं? सपा प्रमुख ने इसे लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी कई पोस्ट कर सरकार को घेरा।

LPG के लिए लोगों की लम्बी-लम्बी लाइनों पर किया था ट्वीट

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पहले लोगों को आधार बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ा, फिर नोटबंदी के दौरान बैंकों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं. इसके बाद राशन, खाद और केवाईसी जैसी प्रक्रियाओं के लिए भी लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा. अब कई जगहों पर गैस सिलेंडर लेने के लिए भी लोगों को एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है.

इस जगह बनी थी भारत की पहली चेचक की वैक्सीन, पढ़ें पटवाडांगर की अनसुनी कहानी

हालांकि, ईरान सरकार की विशेष अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर एलपीजी से लदा भारतीय जहाज ‘शिवालिक’ सोमवार शाम को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंच गया है और एक अन्य जहाज ‘नंदा’ भी जल्द ही भारत पहुंचेगा। सरकार का दावा है कि इससे LPG संकट से निपटने में राहत मिलेगी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 17 March 2026, 6:46 PM IST