हिंदी
अखिलेश यादव (Img: Google)
Lucknow: महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। इस बार मामला और दिलचस्प इसलिए हो गया है क्योंकि वार पुराने बयान के सहारे किया गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो शेयर कर ऐसा सियासी तीर चलाया है, जिसने भाजपा को घेरने की नई जमीन तैयार कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ महिला आरक्षण विधेयक पर पार्टी के अंदर चर्चा की बात करते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि सदन में पेश होने से पहले पार्टी स्तर पर इस पर विचार होना चाहिए और जनप्रतिनिधियों की राय सुनी जानी चाहिए।
इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिला हितैषी होने का दावा करती है, लेकिन उसकी सोच आज भी पुरातनपंथी है। अखिलेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि जो लोग महिलाओं को परिवार तक सीमित रखने की सोच रखते हैं, वे महिला सशक्तिकरण की बात कैसे कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने कभी महिलाओं को फैसले लेने की आजादी के खिलाफ बयान दिए, वे आज महिला अधिकारों की बात कर रहे हैं।
वो भाजपा क्या महिला की हिमायती बनती है, जिसकी सोच घोर पुरातनपंथी है।
जो लोग परिवार को नकारते हैं, वो लोग दूसरी तरह से परिवार की धुरी मतलब महिला को भी नकारते हैं।
जिन भाजपाइयों या उन जैसे दक़ियानूसी सोच वाले लोगों ने दसों साल पहले ये कहा हो कि नारी अभी इतनी सक्षम नहीं हुई है… pic.twitter.com/krJAvsP2pk
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 18, 2026
सपा प्रमुख ने अपने बयान में तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के रहते महिलाओं को खुलकर आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज की युवा महिलाएं ऐसी सोच से आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें बराबरी का अधिकार चाहिए।
Location : Lucknow
Published : 18 April 2026, 1:45 PM IST