UP MLC चुनाव पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज, बोले- ‘लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने वाराणसी एमएलसी चुनाव में हार का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में ‘ऑल आउट’ हो गई है। अखिलेश ने लखनऊ और दिल्ली के नेताओं को लेकर भी टिप्पणी की।

Post Published By: Prashant Sharma
Updated : 28 October 2026, 6:53 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा हताश है और पार्टी के भीतर भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अखिलेश ने तंज कसते हुए लिखा कि लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने पोस्ट में क्या कहा?

अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा की हालत ख़राब है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फ़ोन नहीं उठा रहे हैं।” सपा प्रमुख ने इसी पोस्ट में आगे दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव में ‘ऑल आउट’ हो गई है। उनके इस बयान को चुनाव परिणामों के बाद भाजपा पर राजनीतिक हमला माना जा रहा है।

एमएलसी चुनाव के नतीजों पर सियासत

एमएलसी चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिल रहा है। अखिलेश यादव ने अपने बयान के जरिए भाजपा की चुनावी स्थिति पर सवाल उठाए हैं। साथ ही, लखनऊ और दिल्ली के नेताओं के बीच कथित संवाद को लेकर भी तंज कसा है।

MLC चुनाव में सपा का दम: अखिलेश यादव की रणनीति से बढ़ी ताकत, 2 सीटों पर जीत और 3 पर बढ़त का दावा

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना

अखिलेश यादव अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रदेश और केंद्र की राजनीति से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहे हैं। इस बार उन्होंने एमएलसी चुनाव को आधार बनाकर भाजपा पर निशाना साधा है। उनके बयान के बाद चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक चर्चा और तेज होने की संभावना है।

Location :  Lucknow

Published :  28 October 2026, 6:53 PM IST