सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए उठाई 201 लीटर गंगाजल की कांवड़, आखिर कौन है बॉबी, जिसकी मन्नत ने सबको चौंका दिया?

हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव अपनी टीम के साथ मुरादनगर पहुंचे। उनका दावा है कि यह यात्रा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना के लिए की जा रही है। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जा रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 July 2026, 3:22 PM IST

मुरादनगर: उत्तर प्रदेश की राजनीति और आस्था का एक अनोखा संगम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना को लेकर हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले रेसलिंग खिलाड़ी बॉबी यादव शुक्रवार को अपनी टीम के साथ मुरादनगर पहुंचे। उनकी इस अनूठी यात्रा ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी उत्सुकता बढ़ा दी है।

हरिद्वार से शुरू हुई आस्था की पदयात्रा

नोएडा के सर्फाबाद निवासी बॉबी यादव ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई को अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। उन्होंने संकल्प लिया कि वह 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल यात्रा करेंगे और अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करेंगे। उनका कहना है कि यह यात्रा पूरी तरह आस्था, विश्वास और संकल्प का प्रतीक है।

मुरादनगर थाने में किया पड़ाव

शुक्रवार को बॉबी यादव अपनी टीम के साथ मुरादनगर पहुंचे, जहां उन्होंने मुरादनगर थाने में पड़ाव डाला। इस दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कांवड़ यात्रा को देखने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और इस अनोखी पहल की चर्चा करते नजर आए।

छात्र गायब, शौचालय पर ताला और सोते मिले कर्मचारी: देवरिया के संस्कृत महाविद्यालय पर सीडीओ की बड़ी कार्रवाई

साथियों के साथ निभा रहे संकल्प

बॉबी यादव ने बताया कि इस यात्रा में उनके साथ रिंकू, मोनू, हर्ष, राज और लविश सहित कई साथी शामिल हैं। पूरी टीम पैदल यात्रा करते हुए अलग-अलग स्थानों पर विश्राम कर रही है और फिर आगे बढ़ रही है। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर लोगों द्वारा जलपान और स्वागत की व्यवस्था भी की जा रही है।

“पानी चाहिए और 5 मिनट अंदर आना है…” घर में घुसने की जिद पर अड़ा रहा जेप्टो डिलीवरी बॉय, दरवाजा बंद हुआ तो किया खौफनाक तांडव

आस्था के साथ जुड़ा राजनीतिक संदेश

बॉबी यादव का कहना है कि उनकी यह कांवड़ यात्रा किसी राजनीतिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं, बल्कि व्यक्तिगत आस्था और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान शिव की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी होगी। हालांकि, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा ने लोगों के बीच चर्चा जरूर छेड़ दी है कि जब आस्था और राजनीति साथ दिखाई दें तो ऐसे आयोजन स्वाभाविक रूप से सुर्खियां बटोरते हैं।

Location :  Muradnagar

Published :  31 July 2026, 3:22 PM IST