
सांसद रामजीलाल सुमन ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी (Img: Dynamite News)
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी की ओर से 15 नवंबर को जीआईसी मैदान में आयोजित होने वाले दलित महासम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महासम्मेलन के प्रचार-प्रसार और लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए गुरुवार को आगरा में बाइक रैली निकाली गई।
सिकंदरा से शुरू हुई रैली को सपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली आगरा के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी। इसके माध्यम से लोगों को 15 नवंबर को जीआईसी मैदान में होने वाले दलित महासम्मेलन में शामिल होने का संदेश दिया जा रहा है। रैली का समापन 100 फुटा, कालिंदी विहार पर होगा। रैली में सपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
महासम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल होंगे। पार्टी ने इस आयोजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी की है। सपा नेताओं की ओर से सम्मेलन में लाखों लोगों की भागीदारी का लक्ष्य बताया गया है।
सिकंदरा से कालिंदी विहार तक निकाली गई प्रचार रैली (Img: Dynamite News)
इससे पहले पार्टी नेताओं ने दलित बस्तियों में जनसंपर्क और बैठकें कर लोगों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की थी। वाल्मीकि बस्तियों में भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पार्टी का कहना है कि सम्मेलन में दलित समाज के अधिकार, सम्मान और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक
आगरा में होने वाले इस महासम्मेलन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा है। बाइक रैली के जरिए पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए माहौल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने में जुटे हैं।
Location : Agra
Published : 12 November 2026, 1:09 PM IST