हिंदी
छठ पूजा के दौरान छठी मैया और भगवान सूर्य को ठेकुआ का विशेष रूप से भोग लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गेहूं, गुड़ और शुद्ध घी से बनने वाला यह प्रसाद सूर्य देव की ऊर्जा और तेज का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि छठी मैया को ठेकुआ अर्पित करने से परिवार में सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास होता है। पूजा संपन्न होने के बाद इस प्रसाद को परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों में बांटा जाता है, जिससे समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। (सोर्स-Pinterest)
Published : 12 November 2026, 3:14 PM IST