हिंदी
गुड़ का घोल तैयार करें: सबसे पहले एक बर्तन में गुड़ और आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर पिघला लें। जब गुड़ अच्छी तरह घुल जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ध्यान रखें कि इसकी चाशनी नहीं बनानी है। आटे का मिश्रण बनाएं: एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें सौंफ, इलायची पाउडर और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल अच्छी तरह मिला लें। मोयन लगाएं: अब इसमें देसी घी डालकर हाथों से अच्छे से मिलाएं। मिश्रण को मुट्ठी में बांधकर देखें; अगर यह बंधने लगे, तो इसका मतलब है कि मोयन बिल्कुल सही मात्रा में पड़ा है। सख्त आटा गूंथें: तैयार गुड़ के पानी (जिसे छानकर ठंडा कर लिया गया हो) की मदद से आटे को थोड़ा सख्त गूंथ लें। इसे नरम न करें। आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। आकार दें और तलें: आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पारंपरिक लकड़ी के सांचे (ठेकुआ मोल्ड) पर हल्का दबाएं ताकि सुंदर डिजाइन उभर आए। अगर सांचा न हो, तो हाथ या कांटे (fork) से भी डिजाइन बना सकते हैं। इसके बाद कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और धीमी से मध्यम आंच पर ठेकुआ को सुनहरा और कुरकुरा होने दें।
Published : 12 November 2026, 3:14 PM IST