गर्मियों में ये स्वाद बन सकता है ‘जहर’! तरबूज और आम के साथ की गई छोटी गलती बिगाड़ सकती है आपकी सेहत
गर्मियों में तरबूज और आम खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इन्हें गलत तरीके से खाना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ फूड कॉम्बिनेशन शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक्सपर्ट्स ने ऐसे कई कॉम्बिनेशन को लेकर चेतावनी दी है, जिन्हें लोग स्वाद के लिए रोज ट्राई कर रहे हैं। कहीं आप भी तो अनजाने में वही गलती नहीं कर रहे?
गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में तरबूज और आम की भरमार दिखने लगती है। चिलचिलाती धूप में ये दोनों फल शरीर को ठंडक देने के साथ स्वाद का भी बेहतरीन अनुभव देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें गलत चीजों के साथ खाना आपकी सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है? आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई फूड कॉम्बिनेशन लोगों को आकर्षित तो कर रहे हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इन्हें खतरनाक बता रहे हैं। (Img: Google)
2 / 6
तरबूज को गर्मियों का सबसे बेहतरीन फल माना जाता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन C, फाइबर, पोटेशियम और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लाइकोपीन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। (Img: Google)
3 / 6
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तरबूज के साथ दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। कई लोग फ्रूट क्रीम, मिल्कशेक या कस्टर्ड में तरबूज मिलाकर खाते हैं, लेकिन यह आदत पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज तेजी से पचने वाला फल है, जबकि दूध को पचने में अधिक समय लगता है। दोनों का मिश्रण गैस, पेट फूलना, भारीपन और अपच जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। (Img: Google)
4 / 6
सोशल मीडिया पर इन दिनों तरबूज और दही से बने रायते या सलाद काफी वायरल हो रहे हैं। लेकिन आयुर्वेद और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स इसे सही नहीं मानते। दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जबकि तरबूज की तासीर अलग होती है। दोनों को साथ खाने से पाचन अग्नि कमजोर पड़ सकती है। इससे पेट खराब होना, एसिडिटी और सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें ऐसे प्रयोगों से दूरी बनानी चाहिए। (Img: Google)
5 / 6
भारतीय घरों में अक्सर रात के भारी खाने के बाद आम या तरबूज खाने का चलन है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे सबसे बड़ी गलतियों में से एक मानते हैं। तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने के तुरंत बाद फल खाने से पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे गैस, मतली, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। डॉक्टरों के अनुसार फलों को दिन में या खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इससे शरीर को पोषण भी बेहतर तरीके से मिलता है और पाचन भी सही रहता है। (Img: Google)
6 / 6
विशेषज्ञों की मानें तो तरबूज और आम जैसे फलों को अकेले खाना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर इन्हें मिक्स करना ही हो तो हल्के फलों के साथ सीमित मात्रा में करें। फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। सही तरीके से खाए गए फल न केवल शरीर को ऊर्जा देते हैं, बल्कि गर्मियों में कई बीमारियों से भी बचाते हैं। (Img: Google)