हिंदी
हॉलीवुड की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित रात एक बार फिर दुनिया भर की नजरों का केंद्र बन गई। 98वें अकादमी अवॉर्ड यानी Academy Awards 2026 का आयोजन शानदार अंदाज में हुआ, जहां फिल्मों, कलाकारों और ग्लैमर का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने दर्शकों को देर रात तक स्क्रीन से जोड़े रखा। इस बार की ऑस्कर नाइट में कई यादगार पल बने कहीं फिल्मों ने इतिहास रचा, तो कहीं सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना दिया। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस फिल्म की रही, वह थी One Battle After Another, जिसने कुल छह अवॉर्ड जीतकर इस साल के ऑस्कर में अपना दबदबा साबित कर दिया।
Published : 16 March 2026, 2:07 PM IST