हिंदी
स्कैम कॉल्स से परेशान यूजर्स के लिए सैमसंग बड़ी तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 सीरीज में स्कैम कॉल डिटेक्शन फीचर मिल सकता है, जो अब तक सिर्फ Google Pixel फोन्स में था। जानिए यह फीचर कैसे काम करता है।

आजकल स्कैम कॉल्स हर मोबाइल यूजर के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। बैंक, केवाईसी, लॉटरी या फर्जी ऑफर्स के नाम पर होने वाली कॉल्स से लोग रोज ठगे जा रहे हैं। इसी समस्या को देखते हुए Samsung अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज में एक बेहद काम का फीचर ला सकती है, जो स्कैम कॉल्स से यूजर्स को रियल-टाइम में अलर्ट करेगा। (Img Source: google)

यह फीचर कॉल के दौरान बैकग्राउंड में एक्टिव रहता है। जैसे ही सिस्टम को किसी कॉल में स्कैम की आशंका होती है, यह तुरंत यूजर को अलर्ट कर देता है। यह अलर्ट नोटिफिकेशन, साउंड और वाइब्रेशन के जरिए मिलता है, ताकि यूजर समय रहते कॉल काट सके और किसी बड़े नुकसान से बच जाए। (Img Source: google)

अब तक यह सुविधा सिर्फ Google Pixel फोन्स में उपलब्ध थी। सबसे पहले यह Pixel 9 सीरीज में आया और फिलहाल Pixel 6 और उसके बाद लॉन्च हुए मॉडल्स में दिया जा रहा है। (Img Source: google)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल इस फीचर को दूसरी कंपनियों के लिए भी उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इसके लिए Android CallCore नाम की एक खास ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। यह ऐप कॉलिंग से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करती है और लेटेस्ट अपडेट के बाद स्कैम कॉल डिटेक्शन की क्षमता भी रखती है। (Img Source: google)

अगर यह फीचर Galaxy S26 सीरीज में आता है, तो सैमसंग यूजर्स को स्कैम कॉल्स से बेहतर सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, उन्हें इसके लिए गूगल की अलग फोन ऐप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। फिलहाल सैमसंग या गूगल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह फीचर आता है, तो यह स्मार्टफोन सिक्योरिटी के लिहाज से बड़ा अपग्रेड माना जाएगा। (Img Source: google)

No related posts found.