Kitchen Tips: फ्रिज में टमाटर रखकर क्या भी तो नहीं कर रहे भूल? यहां जानें स्टोर करने का सही तरीका

क्या आप भी टमाटर खराब होने के डर से उन्हें फ्रिज में रख देते हैं? एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह तरीका टमाटर का स्वाद और टेक्सचर बिगाड़ सकता है। जानिए टमाटरों को लंबे समय तक ताजा और रसदार रखने के कुछ बेहतरीन और आसान घरेलू उपाय।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 June 2026, 12:58 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"टमाटर लगभग हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं। सब्जी की ग्रेवी से लेकर सलाद और तीखी चटनी तक, इसके बिना कई व्यंजन अधूरे लगते हैं। यही वजह है कि घरों में अक्सर ज्यादा मात्रा में टमाटर खरीद लिए जाते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब कुछ ही दिनों में ये नरम पड़ने लगते हैं या सड़ जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे इन्हें फ्रिज में ठूंस देते हैं। (Img- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज हमेशा टमाटर को फ्रेश रखने का सबसे अच्छा तरीका नहीं होता? फूड एक्सपर्ट्स का मानना है कि टमाटर को फ्रिज में रखने से उसका प्राकृतिक स्वाद और बनावट पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। फ्रिज का ठंडा तापमान टमाटर के पकने की प्राकृतिक प्रक्रिया को रोक देता है। इससे न सिर्फ उसका स्वाद फीका पड़ जाता है, बल्कि उसका गूदा (पल्प) भी थोड़ा दानेदार और अजीब महसूस होने लगता है। (Img- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"इसलिए, जब तक टमाटर पूरी तरह पके न हों, उन्हें कमरे के तापमान पर ही रखना सबसे बेहतर माना जाता है। टमाटर को लंबे समय तक ताजा रखने का एक आसान तरीका है कि उन्हें डंठल वाली तरफ नीचे करके रखा जाए। दरअसल, टमाटर की सबसे ज्यादा नमी उसके डंठल वाले हिस्से से ही बाहर निकलती है। जब टमाटर को इस हिस्से के बल नीचे रखा जाता है, तो नमी का नुकसान कम होता है और वे लंबे समय तक रसदार बने रहते हैं। (Img- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"अगर आपके पास जगह कम है, तो डंठल वाले हिस्से पर हल्का सा टेप चिपका दें। यह टेप नमी बाहर निकलने की रफ्तार को धीमा कर देता है, जिससे टमाटर जल्दी सूखते या सिकुड़ते नहीं हैं। टमाटरों को हमेशा सीधी धूप और अत्यधिक गर्मी से दूर रखें। इन्हें एक-दूसरे के ऊपर ढेर लगाकर रखने की बजाय एक ही परत में फैलाकर रखें ताकि दबाव से वे पिचकें नहीं। (Img- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"इसके अलावा, टमाटरों को केले और सेब जैसे फलों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि ये फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं जो टमाटर को तेजी से पकाकर खराब कर सकती है। सबसे जरूरी बात, टमाटरों को इस्तेमाल करने से ठीक पहले ही धोएं; पहले से धोकर रखने पर नमी के कारण फफूंद या सड़न पैदा हो सकती है। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  29 June 2026, 12:58 PM IST

Advertisement