क्या आपके घर में भी है छिपकलियों का आतंक? बिना केमिकल स्प्रे ऐसे पाएं तुरंत छुटकारा

घर की दीवारों पर रेंगती छिपकलियों को देखकर अगर आपके भी पसीने छूट जाते हैं, तो अब केमिकल स्प्रे की कोई जरूरत नहीं। बिना मारे और बिना किसी नुकसान के इन्हें घर से हमेशा के लिए दूर भगाने के कुछ ऐसे चमत्कारी घरेलू नुस्खे, जिन्हें जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Updated : 5 July 2026, 1:52 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"लहसुन और प्याज की गंध: छिपकलियों को लहसुन और प्याज की तेज गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। इन्हें खिड़कियों, दरवाजों या सिंक के पास रखने से छिपकलियां दूर भागती हैं। (ध्यान रहे, गर्मी में इन्हें 1-2 दिन में बदलते रहें)। (सोर्स- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"काली मिर्च का स्प्रे: पानी में थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर लें। इसे दीवारों के कोनों, अलमारी के पीछे और छिपकलियों के छिपने की जगहों पर छिड़कें। इसे खाने-पीने की चीजों और बच्चों से दूर रखें।(सोर्स- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"अंडे के खाली छिलके: किचन या खिड़कियों के पास अंडे के खाली छिलके रख दें। इनकी गंध और मौजूदगी से छिपकलियां उस जगह आने से कतराती हैं। बदबू से बचने के लिए इन्हें समय-समय पर बदलते रहें।(सोर्स- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"कॉफी और तंबाकू की गोलियां: कॉफी पाउडर और तंबाकू को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और इन्हें पाइप या स्टोर रूम के पास रख दें। नोट: अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर (Pets) हैं, तो इस उपाय को न अपनाएं।(सोर्स- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"सफाई और दरारों को बंद करना: घर में कीड़े-मकौड़े और नमी होने से छिपकलियां ज्यादा आती हैं। इसलिए किचन-बाथरूम को सूखा व साफ रखें, खाना खुला न छोड़ें और दीवारों या खिड़कियों की छोटी दरारों व छेदों को बंद कर दें ताकि वे अंदर न आ सकें।(सोर्स- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  5 July 2026, 1:52 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement