Pasta Recipe: पास्ता बनाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, तभी मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा असली स्वाद
घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट पास्ता क्यों नहीं बनता? जानिए पास्ता उबालने से लेकर सॉस मिलाने तक की वो छोटी-छोटी गलतियां जो आपके डिश का पूरा स्वाद बिगाड़ देती हैं। पढ़ें परफेक्ट पास्ता बनाने की आसान टिप्स
पास्ता खाना आजकल हर उम्र के लोगों को पसंद होता है। दिखने में यह रेसिपी जितनी आसान लगती है, परफेक्ट स्वाद पाना उतना ही मुश्किल होता है। कई बार महंगी सामग्री इस्तेमाल करने के बाद भी घर पर बना पास्ता चिपचिपा, फीका या बेस्वाद हो जाता है। (Img- Internet)
2 / 5
दरअसल, परफेक्ट पास्ता बनाने का विज्ञान उसकी छोटी-छोटी बारीकियों में छिपा है। पानी में नमक की मात्रा से लेकर उसे पकाने के बर्तन तक, हर छोटी बात स्वाद बदल देती है। आइए जानते हैं पास्ता बनाते समय होने वाली उन आम गलतियों के बारे में, जिन्हें सुधारकर आप शेफ जैसा स्वाद पा सकते हैं। (Img- Internet)
3 / 5
सबसे पहली और आम गलती है पास्ता उबालते समय पानी में कम नमक डालना। पास्ता पकते समय पानी सोखता है, इसलिए अगर पानी फीका होगा, तो पास्ता अंदर से बेस्वाद रहेगा। पानी में इतना नमक होना चाहिए कि उसका स्वाद हल्के समुद्री पानी जैसा लगे। इसके अलावा, पास्ता को हमेशा बड़े बर्तन और पर्याप्त पानी में उबालें। छोटे बर्तन में जगह न मिलने के कारण पास्ता का स्टार्च पानी को गाढ़ा कर देता है, जिससे नूडल्स आपस में चिपकने लगते हैं। (Img- Internet)
4 / 5
पास्ता को बहुत ज्यादा पकाना उसका टेक्सचर खराब कर देता है। इसे हमेशा 'अल डेंटे' (हल्का कड़ा) पकाना चाहिए। इसके लिए पैकेट पर लिखे समय से दो मिनट पहले ही इसे चेक कर लें। पास्ता छानने के बाद सबसे बड़ी गलती इसे ठंडे पानी से धोना है। ऐसा करने से पास्ता के ऊपर मौजूद नेचुरल स्टार्च निकल जाता है, जिसके बिना सॉस पास्ता पर अच्छी तरह नहीं चिपक पाता। (Img- Internet)
5 / 5
अक्सर लोग पास्ता के ऊपर से सिर्फ सॉस डाल देते हैं, जिससे स्वाद अलग-अलग लगता है। सही तरीका यह है कि पास्ता को सॉस के साथ पैन में डालकर एक-दो मिनट टॉस करें। साथ ही, पास्ता उबालने के बाद उसका पूरा पानी न फेंकें। इस स्टार्च वाले पानी का थोड़ा सा हिस्सा सॉस में मिलाने से सॉस एकदम स्मूद और क्रीमी बनता है और पास्ता पर अच्छी तरह लिपट जाता है। पास्ता की खूबसूरती उसकी सादगी में है, इसे सीमित और फ्रेश इंग्रीडिएंट्स के साथ ही बनाएं। (Img- Internet)