हिंदी
पुलिस मुख्यालय को खुफिया जानकारी मिली थी कि बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी छिनतई या लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनीत कुमार किन्डो के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ाजामदा के टंकीसाई स्थित दयाल कुमार नाग के घर, नोवामुंडी स्थित संदीप पिंगुवा के ठिकाने और बड़ाजामदा लाल बिल्डिंग के पास सुनसान झाड़ियों में एक साथ दबिश दी, जहां से छिपाकर रखी गईं 7 मोटरसाइकिलें और स्कूटी बरामद की गईं।
Published : 20 June 2026, 1:02 PM IST